दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके

फीचर्डदिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके

Date:


दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ट्विटर पर लोग इस बारे में लिख रहे हैं। भूकंप रात को 10 बजकर 36 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 थी। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा है।

इससे पहले दिल्‍ली में 20 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप दिल्‍ली के पंजाबी बाग इलाके में दर्ज किया गया था। इसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 2.1 मापी गई थी, जो दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर आया।

दिल्‍ली में बार-बार आ रहे भूकंप ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है। हालांकि यहां हाल के दिनों में आए कई भूकंप की तीव्रता काफी कम आंकी गई है, लेकिन को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील डेंजर जोन-4 में रखा गया है, जिसे देखते हुए लोगों में डर देखा जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related