गुजरात: विष्णु का अवतार बताने वाले व्यक्ति ने दी दुनिया में सूखा लाने की धमकी

फीचर्डगुजरात: विष्णु का अवतार बताने वाले व्यक्ति ने दी दुनिया में सूखा...

Date:


गुजरात: विष्णु का अवतार बताने वाले व्यक्ति ने दी दुनिया में सूखा लाने की धमकी

नई दिल्ली: गुजरात के ‘कल्कि’ अवतार यानी रमेशचंद्र फेफर एकबार फिर सुर्ख़ियों में हैं. इसबार उन्होंने गुजरात सरकार को धमकी दी है कि ग्रैच्युटी का भुगतान जल्द न हुआ तो वह अपनी ‘दिव्य शक्तियों’ से इस साल दुनिया में गंभीर सूखा ला देंगे।

राक्षसी सरकार
उन्होंने गुजरात की रुपाणी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘सरकार में बैठे राक्षस’ उनकी 16 लाख रुपये की ग्रैच्युटी और एक वर्ष के वेतन के रूप में 16 लाख रुपये रोककर उनको परेशान कर रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा ह धरती पर भीषण सूखा ला सकते हैं, क्योंकि वह भगवान विष्णु के दसवें अवतार हैं।

2018 में खुद को बताया था अवतार
गौरतलब है कि रमेशचंद्र फेफर गुजरात में जल संसाधन विभाग में इंजीनियर थे. सबसे पहले साल 2018 में चर्चा में आए थे. तब उन्होंने खुद को विष्णु का अवतार बताया था और कहा था कि वह दफ्तर नहीं आ सकते। तब आठ महीने में महज 16 दिन कार्यालय आने के लिए उन्हें 2018 में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसपर उन्होंने खुद को विष्णु अवतार बताया था. इसके बाद फेफर को सरकारी सेवा से समय से पहले सेवानिवृत्ति दे दी गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related