2011 की जनगणना के आधार पर की जाएगी जम्मू-कश्मीर की परिसीमन प्रक्रिया: मुख्य चुनाव आयुक्त

फीचर्ड2011 की जनगणना के आधार पर की जाएगी जम्मू-कश्मीर की परिसीमन प्रक्रिया:...

Date:


2011 की जनगणना के आधार पर की जाएगी जम्मू-कश्मीर की परिसीमन प्रक्रिया: मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पहुंचे परिसीमन आयोग के अन्य सदस्यों के साथ रिटायर्ड जज रंजन प्रकाश देसाई ने आज जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें रिटायर्ड जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई ने कहा कि हम पिछले 3 दिनों से यहां कई राजनीतिक दल के नेताओं और नागरिक समाज के लोगों से मिले हैं. हमने उनकी बात सुनी है . उन्होंने साथ ही कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक समूहों की अच्छी प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं. राजनीतिक दलों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है और अनुकूल माहौल में बातचीत हुई है.

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया एक जटिल प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा की 7 और सीटों को जोड़ने के लिए पूरी प्रक्रिया की जा रही है. सुशील चंदन ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आधार पर की जाएगी. हमने सभी निर्वाचन क्षेत्रों का डेटा और मानचित्र संग्रह शुरू कर दिया है. हमने सभी डीओ और डीसी के साथ वर्चुअल मीटिंग की है. हम सभी डेटा एकत्र करने और विभिन्न पहलुओं की देखभाल करने की कोशिश कर रहे हैं. निर्वाचन क्षेत्रों में जिलों के साथ-साथ तहसीलों की ओवरलैपिंग है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related