तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म HIT के रीमेक में दिखेगी राजकुमार और सान्या की जोड़ी

बॉलीवुडतेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म HIT के रीमेक में दिखेगी राजकुमार और सान्या...

Date:


तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म HIT के रीमेक में  दिखेगी राजकुमार और सान्या की जोड़ी

तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हिट’ में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा की जोड़ी लॉक हो चुकी है। निर्माता, टी-सीरीज़ और दिल राजू प्रोडक्शंस, ने टीम में सान्या का स्वागत किया है। फिल्म का निर्देशन शैलाश कोलानू करेंगे, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म का निर्देशन किया था। यह एक थ्रिलर कॉप ड्रामा होगी। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सान्या इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हाल में दिए एक इंटरव्यू में सान्या ने कहा- “मैंने हिट देख ली है और मुझे फिल्म का कांसेप्ट बहुत पसंद आया। जब मुझे ये फिल्म ऑफर की गई थी तो मैंने तुरंत इसके लिए हां कर दिया। ये एक बहुत ही मज़ेदार और दिलचस्प कहानी है जो बड़े पैमाने पर ऑडियंस डिसर्व करती है। मैं इसके लिए खुश हूं और राज के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

HIT(Homicide Intervention Team) एक कॉप थ्रिलर फिल्म है जिसे भूषण कुमार, दिल राजू, कृषण कुमार और कुलदीप राठोर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है। जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।

फिल्म एक पुलिस वाले की कहानी बताती है जो एक लापता महिला की तलाश में है। इस फिल्म में काम करने को लेकर राजकुमार राव ने कहा, “मैं इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक हूं। यह एक आकर्षक कहानी है, जो आज के परिवेश में प्रासंगिक है। एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा उन किरदारों को निभाने के लिए तत्पर रहता हूं, जैसी मैंने आज तक नहीं निभाई है और ‘हिट’ से मुझे यह मौका मिला है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...