‘अच्छे दिन’ देश पे भारी, महंगे तेल पर राहुल का केंद्र पर कटाक्ष

फीचर्ड‘अच्छे दिन’ देश पे भारी, महंगे तेल पर राहुल का केंद्र पर...

Date:


‘अच्छे दिन’ देश पे भारी, महंगे तेल पर राहुल का केंद्र पर कटाक्ष

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के बाद PNG और CNG के दामों में इज़ाफ़े के बाद एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए कहा कि PM की बस मित्रों को जवाबदारी!

बता दें कि आधे से ज्यादा देश में पेट्रोल की कीमतें 100 के आंकड़े को पार कर गयी हैं। कुछ जगहों पर डीजल भी शतक लगा चुका है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”महँगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पे भारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी!।” इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट में #PNG #CNGPriceHike का भी इस्तेमाल किया।

कोरोना ने देश की सेहत बिगाड़ रखी है तो पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम ने आपकी जेब की सेहत बिगाड़ दी है। पेट्रोल की कीमत सौ के पार पहुंच गई है। गुरुवार भी पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। वहीं डीजल भी 9 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। सीएनजी के दाम दिल्ली में 90 पैसे प्रति किलो बढ़ गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...