Today Milk Price: महंगाई का एक और झटका, Amul ने दूध पर बढ़ाए 3 रुपए प्रति लीटर दाम

फीचर्डToday Milk Price: महंगाई का एक और झटका, Amul ने दूध...

Date:

नई दिल्ली। महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को आज सुबह और एक और झटका अमूल दूध ने दिया। आज 3 फरवरी 2023 से अमूल दूध के दाम तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।
गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में वृद्धि की रात में 12 बजे घोषणा की है। इस घोषणा से दूध के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अमूल दूध के नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

ये हैं नई संशोधित दरें

बयान के अनुसार, दूध के दाम में संशोधन के बाद अमूल गोल्ड का दाम 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल ताजा का भाव 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल ए—2 भैंस दूध कीमत अब 70 रुपए प्रति लीटर होगी।
अमूल ने पिछले साल अक्तूबर 2022 में दूध की कीमतों में वृद्धि की थी। तीन महीने पहले ही अमूल ने 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अमूल का कहना है कि दूध की कीमतों में वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण हुई है।

पशुओं के चारे में हुई है 20 फीसद की वृद्धि

पिछले साल की तुलना में केवल पशु चारे की लागत में लगभग 20 फीसद की वृद्धि हुई है। इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए हमारे सदस्य संघों ने पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 फीसद की वृद्धि की गई है। वहीं, दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...