STF Unit in Ayodhya: अयोध्या में स्थापित होगी एसटीएफ की नई यूनिट और एटीएस, 916 पदों पर होगी नई भर्तियां

फीचर्डSTF Unit in Ayodhya: अयोध्या में स्थापित होगी एसटीएफ की नई यूनिट...

Date:


STF Unit in Ayodhya: अयोध्या में स्थापित होगी एसटीएफ की नई यूनिट और एटीएस, 916 पदों पर होगी नई भर्तियां

लखनऊ। श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) में एसटीएफ यानी स्पेशल टास्क फोर्स की नई यूनिट स्थापित होगी। इसी के साथ एटीएस ‘आतंकवाद निरोधक दस्ता’ और एलआईयू भी स्थापित की जाएगी। भाजपा ने जिस कानून-व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाकर विरोधियाें को धूल चटाई। उस सुरक्षा व्यवस्था को अब और बेहतर बनाने की ओर भाजपा सरकार काम करेगी। इसी के तहत पुलिस महकमें की विभिन्न शाखाओं में नए 916 पद सृजित कर उन पर नई भर्तियां की जाएगी।

Read also- Yogi Adityanath: अदभुद होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह

अयोध्या जैसे जगह की संवेदनशीलता के कारण ही शासन ने यहां पर एसटीएफ (STF) सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया। राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त नये सिरे से किए जाने की कोशिश हो रही है। इसी के तहत अब अयोध्या में एसटीएफ यूनिट स्थापित होगी। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा अब हर जिले में फिंगर प्रिंट यूनिट भी स्थापित की जाएगी। एसटीएफ की यूनिट की अयोध्या में स्थापना के लिए 12 नये पद सृजित किए जाएंगे। इन पदों में एक पद निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, चार कंप्यूटर आपरेटर और चार पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के शामिल हैं।

Read also- महिला विश्व कप : वेस्टइंडीज के कोच वॉल्श बोले, हमने आलोचकों को गलत साबित किया

अयोध्या की तरह ही गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) के सुरक्षा माडल के अनुरसार वहां सुरक्षा के पुख्ता बंदाेबस्त होंगे। इसके लिए गोरखपुर में सुरक्षा के लिए 61 नए पद सृजित किए जाएंगे। इनमें एक रेडियो निरीक्षक, दो रेडियो उपनिरीक्षक , 27 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 2 उपनिरीक्षक गोपनीय, दो उपनिरीक्षक लेखा, आठ हेड आपरेटर, दो सहायक उपनिरीक्षक लेखा,छह सहायक परिचालक रेडियो और 11 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के के लिए सृजित किए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related