मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि के नंदलाल बोस सुभारती कालेज आफ फाइन आर्ट एंड फैशन डिजाइन में होने वाले मेगा फैशन शो ‘डिजाइन कैसल 2022‘ (Design Castle 2022) का पोस्टर लांच हुआ।
डिजाइन कैसल 2022 (Design Castle 2022) का पोस्टर फैशन शो के डायरेक्टर कोरियोग्राफर कपिल गोहरी के साथ सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज एवं फाइन आर्ट कॉलिज के प्राचार्य डा. पिन्टू मिश्रा एवं फैशन डिजाइन विभागाध्यक्षा नेहा सिंह ने लांच किया।
कुलपति डा. जी.के. थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने फैशन शो की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।
Read also: The Graduate Fashion Show मे रैंप पर छात्रों के डिजाइनर कलेक्शन के साथ उतरे मॉडलों ने बिखेरी छटा
प्राचार्य डा. पिन्टू मिश्रा ने बताया कि आगामी 4 अप्रैल को सुभारती विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट कॉलिज द्वारा मेगा फैशन शो डिजाइन कैसल 2022 का आयोजन किया जाएगा। फैशन शो से पूर्व 28 मार्च से साप्ताहिक ग्रुमिंग कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला एवं फैशन शो में दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, गुडगांव सहित देशभर के फैशन विशेषज्ञ, डिजाइनर, कोरियोग्राफर आदि शामिल होकर फैशन के विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में फैशन की इंडस्ट्री सबसे बड़ी है और मॉडल, कोरियोग्राफर एवं रचनात्मक लोगों की इस क्षेत्र में अधिक मांग है। शो डायरेक्टर कोरियोग्राफर कपिल गोहरी ने कहा कि फैशन की दुनिया में आत्मविश्वास ऐसी कुंजी है जो सफलता के शिखर पर पहुंचाती है।

