युवक ने वाटसएप पर मोदी योगी की साड़ी पहने आपत्तिजनक फोटो लगाई, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

फीचर्डयुवक ने वाटसएप पर मोदी योगी की साड़ी पहने आपत्तिजनक फोटो लगाई,...

Date:


युवक ने वाटसएप पर मोदी योगी की साड़ी पहने आपत्तिजनक फोटो लगाई, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

अलीगढ़। राजा खांन नामक युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस (WhatsApp status) पर मोदी—योगी की साड़ी पहने आपत्तिजनक तस्वीरों के साथ फिल्म अभिनेता राजकुमार का डायलॉग लगाया है। मोदी और योगी की तस्वीर के साथ राजकुमार की आवाज में लगाए गए व्हाट्सएप स्टेटस गाने में कहा जा रहा है कि गोली तो जरूर मारेंगे। लेकिन वह बंदूक भी हमारी होगी, गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा, हम खैरात नहीं लेते किसी से?

Read also- Uttarakhand: सोमवार को होगी विधायक दल की बैठक, दिल्ली में धामी ने की घोषणा

अलीगढ़ जिले की कोतवाली खैर इलाके के गांव बझेड़ा में एक मुस्लिम समुदाय (Muslim commuinity) के युवक के कारनामे के चलते गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बझेड़ा गांव के ही रहने वाले एक मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा उस वक्त माहौल खराब करने की कोशिश की गई है जब मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा अपने मोबाइल फोन के व्हाट्सएप स्टेटस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उत्तर प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की आपत्तिजनक तस्वीरें स्टेटस पर लगाई हुई है। जहां व्हाट्सएप स्टेटस पर राजा खान पुत्र सलीम खान के द्वारा लगाई गई योगी और मोदी की तस्वीर पर जब गांव का बझेड़ा निवासी कुलदीप नाम के युवक की नजर पड़ी। तो उसने योगी और मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें स्टेटस पर लगाने वाले युवक राजा खान के खिलाफ गांव के लोगों के साथ कोतवाली खेर पहुंचकर पुलिस को लिखित में तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Read also- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया

पुलिस ने बजेड़ा निवासी युवक कुलदीप पुत्र चरण पाल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज (FIR filed) करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर लगाने वाले युवक राजा खान के खिलाफ जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related