US military: अमेरिकी सेना और अल शबाब आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई, 30 आतंकी ढेर

इंटरनेशनलUS military: अमेरिकी सेना और अल शबाब आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई,...

Date:

सोमाली। अमेरिकी सेना के हमले में मध्य सोमाली शहर के गलकाड के समीप 30 इस्लामवादी अल शबाब के आतंकवादी मारे गए। यूएस अफ्रीका कमांड ने बयान में कहा कि अमेरिका सेना और इस्लामवादी आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई हुई। हमला सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 260 किमी दूर गलकाड में हुआ। यूएस अफ्रीका कमांड ने कहा कि हमले में कोई नागरिक घायल या मारा नहीं गया। अमेरिकी बलों ने सोमालिया राष्ट्रीय सेना के समर्थन में सामूहिक आत्मरक्षा हमला किया था। बयान में कहा है कि आतंकी संगठन, अल कायदा से जुड़ा है।

आतंकवादी समूह के मुकाबले को अमेरिका मंजूरी


मई 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आतंकवादी संगठनों से मुकाबला करने के लिए क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने के लिए पेंटागन के मंजूरी के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद से अमेरिकी सैनिक सोमाली सरकार को समर्थन दे रही है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था।


सेना प्रशिक्षण और सलाह देना रखेगी जारी


अमेरिकी सेना ने बयान में कहा कि सोमालिया पूर्वी अफ्रीका में स्थिरता और सुरक्षा का केंद्र है। यूएस अफ्रीका कमांड सेनाएं अल-शबाब और घातक अल-कायदा को खत्म करने के लिए सहयोगी बलों को प्रशिक्षण, आवश्यक उपकरण और सलाह की मदद जारी रखेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...