Threat of bloodshed: आतंकी संगठन ने दी कश्मीर में खून बहाने की धमकी

नेशनलThreat of bloodshed: आतंकी संगठन ने दी कश्मीर में खून बहाने की...

Date:

कश्मीर में आज भी कश्मीरी पंडितों का खून बह रहा है आज भी उनका खून बहाने की धमकियाँ दी जा रही हैं. नई धमकी आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फोर्स (TRF) ने दी है. TRF ने कश्मीरी पंडितों को दिल्ली का एजेंट बताते हुए कहा कि इस समुदाय ने हमेशा विक्टिम कार्ड खेला है. TRF ने ‘पीएम पैकेज स्टूजेस’ के नाम से एक सूची जारी की है जिसमें 6 अधिकारीयों के नाम हैं. TRF ने अपने पत्र में इन अधिकारीयों को पीएम पैकेज की कठपुतली बताते हुए कहा है कि जल्द ही इन लोगों का खून बहेगा।

सब दिल्ली के प्रायोजित एजेंट

TRF ने कहा कि सूची में शामिल ज्यादातर अधिकारी शिक्षा विभाग में तैनात हैं. पहले ये इंटेलिजेंस ब्यूरो के लिए काम करते थे और अब ‘संघी एजेंडे पर काम कर रहे हैं.’ लेटर में इन अधिकारीयों को पीएम पैकेज के कठपुतली बताया गया है और कहा गया है कि इन लोगों ने उन सभी विभागों का भारतीयकरण करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं जिनकी वे सेवा करते हैं. ये सब दिल्ली से प्रायोजित एजेंट की तरह काम कर रहे हैं.

लश्कर का अंग है TRF

टीआरएफ ने धमकी देते हुए लिखा है कि लिस्ट बहुत लम्बी है, जल्द ही इन देशद्रोहियों का खून बहेगा. पत्र में साथ ही यह भी लिखा है कि जो कश्मीरी पंडित 90 के दशक में घाटी में ही रह गए थे उन्हें चिंता करने की ज़रुरत नहीं है. इससे पहले भी TRF ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि कश्मीर की जमीन पर जिन विदेशी कर्मचारियों के लिए बस्तियां खड़ी की गई हैं उन बस्तियों को कब्रगाह बना दिया जाएगा. बता दें कि TRF को लश्कर-ए-तैयबा का ही एक अंग मन जाता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...