ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही फिर शुरू

इंटरनेशनलट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही फिर शुरू

Date:


ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही फिर शुरू

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग की सुनवाई मंगलवार को सीनेट के समक्ष शुरू हो गई। ऐसी कार्यवाही का सामना करने वाले वह पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।

महाभियोग को लेकर फिर होगी चर्चा
सीनेट ने मंगलवार को 56-44 मतों के पक्ष से ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच के मतदान में वोट किये और अब बुधवार दोपहर में महाभियोग को लेकर फिर से चर्चा की जायेगी।

ट्रम्प के वकीलों ने कार्रवाई को बताया असंवैधानिक
इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति के वकीलों ने हालांकि सीनेटरों से महाभियोग को असंवैधानिक और स्पष्ट रूप से गलत आरोप बताते हुए खारिज करने का आग्रह किया था लेकिन सीनेटरों ने उनकी इस अपील को दरकिनार करते हुए महाभियोग को संवैधानिक बताया। वकीलों ने कहा था कि ट्रंप का छह जनवरी को कैपिटल हिल में हुई हिंसा से कोई लेना देना नहीं था।

दंगा भड़काने का आरोप
महाभियोग के तहत उन पर राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को पलटने के लिए छह जनवरी को अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) में दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया है। ट्रंप के वकीलों की दलील है कि पूर्व राष्ट्रपति ने समर्थकों की रैली को संबोधित करने के दौरान लोगों को दंगे के लिए नहीं भड़काया। सुनवाई के मद्देनजर कैपिटल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...