लाल किला उपद्रव: दीप सिद्धू के बाद आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार

फीचर्डलाल किला उपद्रव: दीप सिद्धू के बाद आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार

Date:


लाल किला उपद्रव: दीप सिद्धू के बाद आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर उपद्रव करने के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

होशियारपुर से गिरफ्तार
स्पेशल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उत्तरी रेंज की स्पेशल सेल की टीम ने लाल किला मामले में फरार चल रहे इकबाल सिंह को मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इकबाल की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपसे का इनाम रखा था। पुलिस ने सोमवार रात दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था।

इनपर है एक लाख का इनाम
पिछले सप्ताह पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। इसके अलावा पुलिस ने जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

लाल किला की प्राचीर पर फहराया था धार्मिक झण्डा
गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ हिंसक झड़पें हुई थीं और कुछ प्रदर्शनकारी लाल किले तक पहुंच गए थे। उन्होंने लाल किला की प्राचीर पर किसान संगठनाें के झंडे और धार्मिक झंडा लगा दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...