बजाज आलियांज लाइफ़ ने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए क्लेम की प्रक्रिया को सरल बनाया

प्रेस रिलीज़बजाज आलियांज लाइफ़ ने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए...

Date:


बजाज आलियांज लाइफ़ ने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए क्लेम की प्रक्रिया को सरल बनाया

  • बेहद कम कागजी कार्रवाई के साथ क्लेम को स्वीकार किया जाएगा
  • क्लेम को जल्द-से-जल्द से निपटाने की पूरी कोशिश की जाएगी

उत्तराखंड, 10 फरवरी, 2021: बजाज आलियांज लाइफ़ ने उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपने पॉलिसीधारकों के क्लेम को जल्द-से-जल्द निपटाने के लिए खास व्यवस्था की है। कंपनी द्वारा इस राज्य के अपने पॉलिसीधारकों की मृत्यु और विकलांगता से संबंधित क्लेम को प्राथमिकता दी जाएगी और कंपनी ने इस तरह के पॉलिसी क्लेम के तुरंत निपटान के लिए विशेष प्रक्रिया बनाई है।

क्लेम के निपटान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, बजाज आलियांज लाइफ़ ने कुछ बेहद कम दस्तावेजों की सूची तैयार की है, और क्लेम के निपटान के लिए नॉमिनी, कानूनी वारिस या पॉलिसीधारकों को बेहद कम दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता है।

  1. अगर जन्म एवं मृत्यु के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया जाने वाला मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं है, तो उस स्थिति में कंपनी सरकारी अस्पतालों या पुलिस या उत्तराखंड के सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी की गई प्रमाणित सूची को स्वीकार करेगी, जिसमें बीमाधारक का नाम मौजूद होना चाहिए।
  2. NEFT के जरिए बीमा की राशि पाने के लिए, नॉमिनी/ कानूनी वारिस के KYC (आईडी प्रूफ और पते का प्रमाण) के साथ-साथ बैंक के विवरणों को प्रस्तुत करना आवश्यक होगा
  3. मृतक / लापता बीमाधारक का फोटोग्राफ

बजाज आलियांज लाइफ़ पॉलिसी के बारे में किसी भी तरह के सवाल और इस संबंध में तुरंत जानकारी पाने के लिए ग्राहक कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002097272 या नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल कर सकते हैं:

नाम ईमेल आईडी संपर्क विवरण
वरुण चुट्टानी [email protected] 9818487501

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...