Fathers Day Gift: डैड को गिफ्ट देने के लिए ये है परफेक्ट ऑप्शन्स

लाइफस्टाइलFathers Day Gift: डैड को गिफ्ट देने के लिए ये है परफेक्ट...

Date:


Fathers Day Gift: डैड को गिफ्ट देने के लिए ये है परफेक्ट ऑप्शन्स

फादर्स डे का मौका है और ये दिन अपने पिता को उन सभी चीज़ों के लिए थैंक्यू कहने के लिए बेस्ट है जो उन्होंने आपके लिए किया है | आप कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं जैसे- पिकनिक, कॉफी आउटिंग, शॉपिंग या फिर छोटा सा गिफ्ट | अभी तो छोटा सा गिफ्ट का आईडिया ज्यादा अच्छा है क्योकि कोरोना की वजह से बाहर जितना कम निकलेंगे उतना ही ठीक है | तो इस बार फोटो फ्रेम, की चेन, शर्ट और शूज से हटकर कुछ अलग तरह के गिफ्ट्स दें –

फिटनेस बैंड

अगर आपके डैड फिटनेस फ्रीक हैं तो उन्हें फिटनेस बैंड गिफ्ट करे | फिटनेस बैंड के और भी फायदे है जिससे वो खुद अपनी एक्टिविटिज को देखकर उसे मेनटेन करेंगे।

हेल्थ चेकअप किट

अगर आपके पिता को बीपी, डायबिटीज जैसे हेल्थ इश्यू है तो उन्हें हेल्थ चेकअप किट गिफ्ट दे सकते हैं | इससे वो नियमित तौर पर अपनी हेल्थ को जांचते रहेंगे | 

किंडल

अगर आपके डैड को पढ़ने के शौक है तो उन्हें किंडल गिफ्ट कर दें और साथ में उन्हें इसके फायदे और यूज करना बताएं। ये गिफ्ट आपके पिता को बेहद पसंद आएगा। उनका टाइम पास भी होगा और साथ में अच्छी अच्छी चीजें वो पढ़ सकेंगे | 

ब्लूटूथ स्पीकर

अगर आपके डैड को म्यूज़िक सुनाने का शौक है तो ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट किया जा सकता है। स्पीकर वो दे जो आसानी से कैरी हो सके | इसके अलावा रेडियो भी गिफ्ट कर सकते हैं,  जिसमें पुराने से लेकर नए गाने तक सुने जा सकते हैं। 

Read also: कोरोना काल स्विस बैंक में भारतीयों द्वारा जमा कराए 20 हज़ार करोड़ का विवरण दे सरकार: कांग्रेस

वायरलेस चार्जर

अगर आपके पिता स्मार्टफोन इस्तेमाल करते है तो वायरलेस चार्जर आप गिफ्ट कर सकते है |  इससे फोन को चार्ज करना ईजी होता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...