PM मोदी के साथ बैठक में फ़ारूक़ अब्दुल्ला और महबूबा को भी न्योता

फीचर्डPM मोदी के साथ बैठक में फ़ारूक़ अब्दुल्ला और महबूबा को भी...

Date:


PM मोदी के साथ बैठक में फ़ारूक़ अब्दुल्ला और महबूबा को भी न्योता

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी 24 जून को जम्मू-कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे. केंद्रीय गृह सचिव ने 24 जून को पीएम आवास पर बैठक में भाग लेने के लिए फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित जम्मू-कश्मीर के नेताओं से संपर्क किया है. जिन 14 नेताओं को बुलाया गया है, उन्हें कोरोना निगेटिव RTPCR रिपोर्ट देने को कहा गया है.

चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण
अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला केंद्र शासित प्रदेश के लिए भविष्य के कदम पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री आवास पर बैठक में आमंत्रित करने के लिए इन नेताओं से सम्पर्क किया। आमंत्रितों में चार पूर्व मुख्यमंत्री – नेशनल कांफ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।

चार पूर्व उपमुख्यमंत्रियों को बुलावा
तत्कालीन राज्य के चार पूर्व उपमुख्यमंत्रियों – कांग्रेस नेता तारा चंद, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग और भाजपा नेताओं निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) प्रमुख अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रमुख जी ए मीर, भाजपा के रवींद्र रैना और पैंथर्स पार्टी के नेता भीम सिंह को भी बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

अमित शाह भी लेंगे हिस्सा
यह बैठक केंद्र द्वारा अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने की घोषणा और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन करने के बाद इस तरह की पहली कवायद होगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं के भी भाग लेने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...