जाने हेल्दी फूड के बारे में , करें इनको नाश्ते में शामिल

लाइफस्टाइलजाने हेल्दी फूड के बारे में , करें इनको नाश्ते में शामिल

Date:


जाने हेल्दी फूड के बारे में , करें इनको नाश्ते में शामिल

लाइफस्टाइल डेस्क:  हमारा नाश्ता हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए, ताकि हम दिनभर एनर्जेटिक रहे | ऐसा करने के लिए हमे हेल्दी ब्रेकफास्ट का सहारा लेना चाहिए, क्योकि ये हमे सेहतमंद रखता है। आज हम आपको हफ्ते में सात दिनों तक नाश्ते में किन-किन चीज़ों को शामिल करना चाहिए वो बताएंगे –

इडली और सांभर:

इडली में कार्ब्स होते है और सांभर की दाल में प्रोटीन होता है |  नाश्ते में इडली सांभर का इस्तेमाल करेंगे तो सुबह-सुबह प्रोटीन और कार्ब्स की अच्छी मात्रा मिल जाती है। 

दलिया:

दलिया लाइट और हेल्दी नाश्ता है | दलिया में फाइबर भी होता है जो शरीर को एनर्जी देता है | दलिया को आप खिचड़ी और खीर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैँ।

पराठा और दही:

पराठे में 60% कर्ब्स होता है और पनीर, प्याज और आलू के परांठे में कई तरह के विटामिन मिलते हैं। सुबह के नाश्ता में पराठा और दही आपकी भूख को लंबे समय तक शांत रखता है।

उपमा और पोहा:

उपमा और पोहा स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते में से एक है | इसको और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें मटर, प्याज,आलू और अपनी पसंद की अन्य सब्जियां डाल सकते हैं। इसके अलावा आप गफली और अलसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूंग दाल का चीला:

मूंग की दाल का चीला काफी  हेल्दी माना जाता है। शुगर की बीमारी में भी मूंग दाल काफी अच्छी रहती है | मूंग की दाल का चीला कम फैट, हेल्दी और पौष्टिक होता है।

Read also: ऑक्सीजन मॉकड्रिल मामले में पारस अस्पताल को मिली क्लीन चिट, सरकार ने कहा नहीं मिले सबूत

मेथी थेपला:

थेपला नाश्ते के लिए परफेक्ट है क्योकि इसमें गेहूं से फाइबर और मेथी से प्रोटीन, आयरन और विटामिन मिलता है। कम कैलोरी का बनाने के लिए बिना घी या तेल का इस्तेमाल किए बिना भी पका सकते हैं।

ढोकला:

ढोकला में फाइबर, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, फॉस्फोरस, फोलेट, विटामिन बी-6 और थियामिन जैसे पौष्टिक तत्व होते है | यह नाश्ता सेहत के लिए बेहद फ़दयेमंद है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related