Farmers Protest: MSP मांग को लेकर किसानों ने जाम किया दिल्ली-जम्मू हाइवे, सरकार को अल्टीमेटम

नेशनलFarmers Protest: MSP मांग को लेकर किसानों ने जाम किया दिल्ली-जम्मू हाइवे,...

Date:

Farmers Protest: सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर मांग को लेकर किसानों की पिपली अनाजमंडी में एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ महारैली हुई। किसान रैली में भीड़ को देखते हुए हरियाणा सरकार ने किसानों से एक घंटे का समय मांगा। लेकिन जब दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी तो किसानों ने दिल्ली-जम्मू हाइवे जाम कर दिया है। किसानों ने सरकार को रात दस बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।

आंदोलनरत किसानों का कहना है कि सरकार के पास रात 10 बजे तक का समय है। कोई फैसला सरकार ले नहीं तो आंदोलन की कमान संयुक्त किसान मोर्चा के हाथ में होगी। मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगा। कंडेला खाप अध्यक्ष टेकराम कंडेला व किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार के साथ जिला प्रशासन के माध्यम से बातचीत चल रही है। बातचीत में सकारात्मक संदेश मिला है। इसी के चलते सरकार को रात 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है। सुरेश कोथ ने कहा कि रात 10 बजे तक आंदोलन की कमान स्थानीय किसान कमेटी के हाथ में है।

#image_title

रूट डायवर्ट और भारी पुलिस बल हाइवे पर तैनात

न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी की मांग को लेकर सरकार और किसानों के बीच बातचीत विफल होने पर किसानों ने जम्मू-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम का असर अंबाला तक देखने को मिला। जाम से पहले पुलिस ने रूट डायवर्ट का प्लान बनाया हुआ था। जब किसान हाईवे पर बैठे तो पुलिस ने नाकेबंदी कर डायवर्ट रूट पर वाहनों को भेजना शुरू कर दिया। लेकिन इसके बाद भी हाइवे पर वाहनों का भारी दबाव बना हुआ है। चारों तरफ जाम लग गया है। पुलिस और प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।

पुलिस प्रशासन बरत रहा सतर्कता

हरियाणा के अलावा आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में किसान कुरुक्षेत्र में जुटे हैं। जिसके चलते प्रशासन से लेकर सरकार की इस रैली पर निगाह लगी हुई थी। छह जून को शाहाबाद में लाठीचार्ज के घटना से सबक लेते हुए किसानों व पुलिस प्रशासन की ओर से काफी सतर्कता बरती जा रही थी। किसानों के दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम करने के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और वाहनों को डायवर्ट रूट से भेजना शुरू किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...