मशहूर गायिका अलका याग्निक ने खोई सुनने की शक्ति

एंटरटेनमेंटमशहूर गायिका अलका याग्निक ने खोई सुनने की शक्ति

Date:

मशहूर गायिका अलका याग्निक वायरल अटैक का शिकार हो गई हैं और उनकी सुनने की शक्ति चली गई है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। जैसे ही अलका के फैंस ने ये खबर सुनी तो सभी चिंतित हो गए। हर कोई सिंगर का हाल जानने की कोशिश करता नजर आया। हर कोई सोशल मीडिया पर अलका याग्निक की सेहत के बारे में चर्चा कर रहा है।

अलका याग्निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। अलका याग्निक ने पोस्ट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मैं अपने सभी फैंस, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों को बताना चाहती हूं कि वायरल अटैक के बाद मुझे सुनने में दिक्कत हो रही है। सिंगर ने लिखा कि एक दिन जब मैं फ्लाइट से बाहर आ रही थी तो मुझे सुनाई नहीं दे रहा था। इसके साथ ही सिंगर ने लोगों को तेज आवाज वाले म्यूजिक से दूर रहने की सलाह भी दी है।

सिंगर ने कहा कि हर कोई मुझसे पूछ रहा है कि मैं कहां हूं? अलका ने जानकारी देते हुए आगे लिखा कि मेरे डॉक्टर ने इस बीमारी को एक दुर्लभ संवेदी तंत्रिका श्रवण हानि के रूप में पहचाना है, जो वायरल हमले के कारण होती है। अचानक आई इस बीमारी ने मुझे वाकई झकझोर कर रख दिया है और मैं इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूँ। कृपया मुझे अपनी दुआओं में याद रखें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related