- कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
- पिछले साल से उनका न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज चल रहा था
रुद्र मिश्रा
पर्दे पर किरदार को जिंदगी की तरह उतारने वाले फेमस बालीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही बाॅलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. उनके लाखों फैन्स को भी गहरा दुख पहुंचा. सोशल मीडिया पर फैन्स ने अपना दुख जताया. इरफान लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. बताया जा रहा है कि वह मां की डेथ हो जाने से अंतर्मन से बहुत टूट गए थे. बीते शनिवार को उनकी 95 वर्षीय मां ने जयपुर में दम तोड़ दिया था.लॉकडाउन के कारण वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके.
पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान
इरफान अपनी हेल्थ को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के लिए जीना चाहते हैं. वह मेरे लिए सातों दिन 24 घंटे खड़ी रही.उन्होंने कहा था कि मेरे लिए ये दौर रोलर-कोस्टर राइड जैसा रहा. इसमें हम थोड़ा रोए और ज्यादा हंसे. इस दौर में बहुत ज्यादा बेचैनी हुई, लेकिन मैंने हिम्मत से उसे कंट्रोल किया. मुझे इस दौर में ऐसा लगा कि मैं लगातार अपने साथ हॉपस्कॉच खेल रहा हूं.
स्किप हो गई थी कीमोथेरपी
करीबी बताते हैं, ‘फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया. इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी. 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई. अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया. इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे.’
एक अविश्वसनीय प्रतिभा…
अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकारों ने उनके यूं असमय चले जाने को बॉलीवुड के लिए बड़ा नुकसान बताया है.अमिताभ बच्चन ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘अभी-अभी इरफान खान के निधन की खबर मिली… ये सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है… एक अविश्वसनीय प्रतिभा… एक महान सहयोगी… सिनेमा की दुनिया के जबरदस्त योगदानकर्ता… एक बहुत बड़ी जगह खाली बनाकर.. हमें बहुत जल्दी छोड़ गए… प्रार्थनाएं और दुआएं.’
शूजित सरकार ने लिखा- आप लगातार लड़े
फिल्ममेकर शूजित सरकार ने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘मेरे प्रिय मित्र इरफान. आप लड़े और लड़े और लड़ते रहे। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे.. सुतापा और बाबिल के प्रति संवेदना.. आपने भी लड़ाई लड़ी, सुतापा आपने इस लड़ाई में हर संभव मदद की. शांति और ओम शांति. इरफान खान को सलाम.’
बोलती आंखों वाले सुपरस्टार
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले इस एक्टर को उसकी एक्टिंग और नेचर के अलावा उसकी सम्मोहित कर देने वाली आंखों के लिए भी याद किया जाएगा. 1998 में फिल्म सलाम बॉम्बे से करियर शुरू करने वाले इस एक्टर के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि वो हॉलीवुड तक को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना देगा.हिंदी सिनेमा की बात करें तो इरफान ने हर तरह के किरदार निभाए हैं. वह शॉर्ट फिल्मों में नजर आए हैं तो उन्होंने सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया है. उन्होंने छोटी फिल्मों में चुनौतीपूर्ण रोल किए हैं तो उन्होंने बड़ी फिल्मों में छोटे रोल भी किए हैं. इरफान अपने किरदार का चुनाव करते वक्त ये नहीं सोचते थे कि ये रोल बड़ा है या छोटा. उनके हिसाब से बस वो रोल अच्छा और उनके लिए चुनौतीपूर्ण होना चाहिए था. इरफान की यही अदा हॉलीवुड को भी उनका दीवाना बना

