बाबा केदारनाथ के पट खुले

फीचर्डबाबा केदारनाथ के पट खुले

Date:


बाबा केदारनाथ के पट खुले

  • कोरोना संकट के बीच सुबह 6बजकर 10 मिनट पर बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले
  • कपाट खुलने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से रुद्राभिषेक हुआ

देहरादून -ज्योतिर्लिंगों में शामिल केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 6ः10 बजे ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए. 700 किलो फूलों से मंदिर में सजावट की गई थी. कोरोनावायरस को लेकर सावधानी बरती गई. ऐसा पहली बार हुआ है जब केदारनाथ के कपाट खोले जाने के मौके पर धाम में कोई भक्त मौजूद नहीं था. यात्रा कब शुरू होगी, यह लॉकडाउन कब हटेगा उस पर निर्भर होगा.

बाबा केदारनाथ के पट खुले
Photo- ANI

14 दिनों के लिए क्वारंटाइन हैं
केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग उखीमठ में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन हैं इसलिए उनके प्रतिनिधि के तौर पर पुजारी शिवशंकर लिंग ने कपाट खुलने की परंपरा का निर्वहन किया. रावल 19 अप्रैल को महाराष्ट्र से उत्तराखंड लौटे हैं, क्वारंटीन खत्म करने के बाद 3 मई को वह केदारनाथ पहुंचेंगे. उनके साथ देवस्थानम बोर्ड के प्रतिनिधि के तौर पर बीडी सिंह समेत पंचगाई से संबंधित 20 कर्मचारी कपाट खुलने पर यहां पहुंचे. इसके अलावा पुलिस और प्रशासन के करीब 15 लोग यहां मौजूद रहे.

बाबा केदारनाथ के पट खुले
Photo – ANI

पहली बार बाबा की ऐसी डोली
बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 26 अप्रैल को पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से गौरीकुंड के लिए रवाना हुई.जो बीते सोमवार को पहुंच गई थीं. हालांकि, डोली को पैदल मार्ग पर भीमबली में अपना दूसरा पड़ाव डालना था, लेकिन वहां मौसम की वजह से पर्याप्त व्यवस्थाएं न हो पाने के कारण प्रशासन ने डोली को सीधे केदारनाथ पहुंचाने का निर्णय लिया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...