भारत में एक हज़ार के पार हुई कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या

फीचर्डभारत में एक हज़ार के पार हुई कोरोना वायरस से मरने वालों...

Date:


भारत में एक हज़ार के पार हुई कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक हज़ार को पार कर गई है। जबकि 31 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक कुल 1008 लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। जबकि 31324 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 7747 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31332 हो गई है जिसमें 1007 मौतें, 7695 ठीक / डिस्चार्ज और 1 माइग्रेट शामिल है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,897 नए मामले सामने आए हैं और 73 लोगों की मौत हुई है। 24 घन्टों में मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। 24 घन्टे में इतनी मौत अब तक नहीं हुई। हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 7,696 मरीज ठीक को चुके हैं। रिकवरी रेट सुधर कर 24.55 फीसदी हो गया।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजस्थान में 19 और लोग कोविड19 से संक्रमित पाए गए हैं, अब राज्य में कोविड के कुल मामले 2383 है। 19 नए मामले-जयपुर से 5, अजमेर से11 , उदयपुर, बांसवाड़ा और जोधपुर से 1-1 हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना से मौत का आंकड़ा 400 पहुंच गया है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 9318 है। अकेले मुंबई में 6169 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जबकि 244 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में 300 से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव केस आ चुके हैं। महाराष्ट्र में 112 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 3 पुलिस वालों की अबतक मौत भी हुई है।

राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सारे बॉर्डर आज से सील कर दिए जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक ही फरीदाबाद में एंट्री की जा सकती है।उसके लिए भी पास दिखाना होगा। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, बैंक कर्मियों को पहचान पत्र दिखाकर फरीदाबाद में एंट्री करने की छूट है। दोपहर के बाद दिल्ली में काम करने वाले डॉक्टर, बैंक कर्मी और पुलिस वाले भी फरीदाबाद में एंट्री नहीं कर सकेंगे, सिर्फ केंद्र सरकार के जारी पास से ही सील बॉर्डर में एंट्री मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...