गजब! करोडो की संपत्ति हथियाने के लिए तैयार कराए फर्जी दस्तावेज, सैफ अलीखान की पत्नी ने जताई दावेदारी

फीचर्डगजब! करोडो की संपत्ति हथियाने के लिए तैयार कराए फर्जी दस्तावेज, सैफ...

Date:


गजब! करोडो की संपत्ति हथियाने के लिए तैयार कराए फर्जी दस्तावेज, सैफ अलीखान की पत्नी ने जताई दावेदारी

देहरादून। राजधानी में ही पूरे प्रदेश में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। राजधानी में तो भूमाफियाओं के ऊपर सफेद पोश और पुलिस की सरपरस्ती है। इसलिए इन पर हाथ डालने से पुलिस भी एक बारगी कतराती है। ताजा मामला क्लेमेनटाउन स्थित बिम्बेट में करोड़ों की जमीन कब्जाने का सामने आया है। जिसमें ने इस जमीन के फर्जी दस्तावेज तक बना लिए। पीडि़ता ने जब पुलिस से इसकी शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Read also- शरद यादव की पार्टी का आरजेडी में विलय, शरद यादव बोले: बिहार का आने वाला भविष्य तेजस्वी यादव

इसके बाद पीडिता जब उच्च अधिकारियों के पास पहुंची तो उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ को इसकी जांच के आदेश दिए गए। जिस पर आरोप सही पाए गए और इस मामले में क्लेमेनटाउन थाने में सात बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मामला फिल्म अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की पहली पत्‍नी यानी फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह से भी जुड़ा है। अमृता सिंह की ओर से इस संपत्ति पर दावा किया गया है।

बिम्बेट जमीन विवाद (Bimbet land dispute) लंबे समय से चल रहा है। विवाद की शुरूआत 2015 में हुई थी। जब मधुसूदन बिम्बेट की माता आशा का देहान्त हो गया। इसके बाद मधुसूदन दून के क्लेमेनटाउन स्थित 24 बीघा जमीन और उस पर बने मकान को बेच मुंबई या गोवा जाना चाहते थे।

मगर, इसकी जानकारी उनकी बहन ताहिरा बिम्बेट और छोटी बहन रुखसाना सुल्ताना की बेटी फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह (Amrita Singh) को हुई तो उन्होंने ने भी संपत्ति पर दावा ठोक दिया। उसी साल ताहिरा और अमृता सिंह की ओर से डीएम और सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में केस दायर किया गया।

शिकायतकर्ता क्लेमेनटाउन निवासी ताहिरा एस बिम्बेट के अनुसार पोस्ट आफिस रोड पर पैतृक संपत्ति है। उनके भाई मधुसूदन बिम्बेट का 2019 को निधन हो गया। भाई अविवाहित थे। अब परिवार में वह अकेली हैं।

Read also- रुपहले पर्दे पर धमाल मचाने वाली फिल्म् ‘The Kashmir Files’ का जानिए राजनैतिक विवाद

इसका लाभ उठाकर भूमाफिया जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में हैं। इस पर एसटीएफ ने जांच की और सहारनपुर के मोहिद्दीनपुर निवासी राजेंद्र सिंह, ब्राहमण वाला निवासी महबूब कालोनी के मोहम्मद साजिद,सहारनपुर निवासी सचिन कुमार व ब्रह्मपाल सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले क्लेमेनटाउन निवासी दिनेश जुयाल ने भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इस जमीन को कब्जाने की कोशिश की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related