सभी मुख्यधारा के टीवी चैनलों के एग्जिट पोल्स के आंकड़े आ चुके हैं और सभी ने तीसरी बार मोदी सरकार की बात कही है, कुछ चैनलों ने मोदी जी के 400 पार के नारे को भी सही साबित करने की कोशिश की है, उनकी अपर लिमिट में NDA गठबंधन को 400 पार सीटें मिलने जा रही हैं. हालाँकि डिस्क्लैमर भी लगाया है कि ये नतीजे नहीं हैं अनुमान हैं. इन्ही तमाम चैनलों के बीच एक सर्वे देश बंधू मीडिया पब्लिकेशन के तरफ से सामने आया जिसमें तस्वीर उलटी नज़र आती है , DB लाइव इंडिया गठबंधन की सरकार बनवा रहा है, उसकी अपर लिमिट में लगभग उतनी ही सीटें हैं जितने का दावा आज इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने किया।
NDA को 400 पार पहुंचाने वाले चैनलों में आजतक और रजत शर्मा वाला इंडिया टीवी है. आज तक, इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में NDA को 361 से 401 सीटें मिल रही हैं, todays चाणक्य भी NDA को 415 तक पहुंचा रहा है, इसके अलावा इंडिया टीवी CNX भी NDA को 401 तक सीटें दे रहा है. इसके बाद ABP सी वोटर्स NDA को 353-383 और इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें दे रहा है. जन की बात NDA को 362-392 और इंडिया को 141-161 सीटें दे रहा है. ETG Research NDA को 358 और INDIA को 152 तक पहुंचा रहा है. Polstrat+ NDA को 346 और इंडिया को 162 सीटें दे रहा है. Matrize जिसने रिपब्लिक इंडिया के लिए एग्जिट पोल किया उसने NDA को 353 से 368 और इंडिया गठबंधन को 118 से 133 सीटें दी हैं.
इसी तरह PMARQ ने NDA को 359 और इंडिया को 154 सीटें दी हैं, अडानी के टीवी चैनल NDTV के लिए D-Dynamics ने एग्जिट पोल का सर्वे किया, उसने NDA को 371 और इंडिया को 125 सीटों तक पहुँचाया। इस तरह से इन सारे एग्जिट पोल्स से ये बात साफ़ नज़र आती हैं कि मोदी सरकार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और बड़े धूमधाम से बनाने जा रही है, बाकी असली तस्वीर तो 4 जून को ही सामने आएगी कि इन 10 एग्जिट पोल्स में किसका अनुमान सही बैठता है और किसका गलत क्योंकि इन सबके बीच DB लाइव का भी एग्जिट पोल है जो इंडिया गठबंधन को 290 सीटें दे रहा है.

