Exclusive – मंडल में मेरठ सबसे आगे, मौतों का टूटा रिकॉर्ड

मेरठ रीजनExclusive – मंडल में मेरठ सबसे आगे, मौतों का टूटा रिकॉर्ड

Date:


Exclusive – मंडल में मेरठ सबसे आगे, मौतों का टूटा रिकॉर्ड

बीते सवा साल में कोरोना वायरस से होने वाले सबसे ज्यादा मौतें मेरठ में

सरकारी आंकड़ों में ही 800 से अधिक मौतें दर्ज

मेरठ।कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में जमकर कोहराम मचाया था। लाखों लोग संक्रमित हुए थे। जबकि हजारों लोगों की मौतें दर्ज की गई मेरठ में भी आंकड़ा कम नहीं था सरकारी आंकड़ों की बात करें तो मंडल के 6 जिलों में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में मेरठ जिला सबसे आगे रहा है। आंकड़ों के मुताबिक यहां 800 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई है।

मंडल ने हुई दो हजार से ज़्यादा मौत

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मंडल के 6 जिलों में 2350 से ज्यादा लोगों की जान गई। बीते 1 जुलाई 2021 तक का यह आंकड़ा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसके तहत बागपत जिले में 139, गाजियाबाद जिले में 461, गौतमबुद्ध नगर में 446, हापुड़ 215, बुलंदशहर 237 जबकि मेरठ में सबसे अधिक 838 मौतों का रिकॉर्ड बीते 16 महीनों में दर्ज किया गया है.

Read Also : लखनऊ में शुरू होगी लक्षित कोविड-19 सैंपलिंग

संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख पार

मेरठ मंडल के 6 जिलों में मिलाकर अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित जिला भी मेरठ ही रहा है। बीते 27 मार्च 2020 से लेकर अब तक यहां 65 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर गाजियाबाद में 63 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। यह सभी मरीज वह हैं जिनकी जांच सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज की गई है वही सबसे कम संक्रमण बागपत जिले में पाया गया यहां लगभग साढ़े नौ हजार मरीज संक्रमित हुए।

Read Also : भारत में कोरोना के 35 हजार नए मामले, 483 मौतें

65 लाख से अधिक हुई टेस्टिंग

मेरठ मंडल में 65 लाख से ज्यादा सैंपल की टेस्टिंग अब तक हो चुकी है। यहां भी मेरठ सबसे आगे रहा है मेरठ जिले में अब तक 17 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है वही सबसे कम टेस्टिंग करने वाला जिला बागपत रहा है यहां लगभग साढ़े पांच लाख सैंपल्स अब तक टेस्ट हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...