कोरोना के खिलाफ चल रही इस टीकाकरण की लड़ाई में केंद्र ने अब तक कुल 9725 Crore रुपये से अधिक खर्च किए हैं। आज Lok Sabha में Minister of State for Health डॉ भारती प्रवीण पवार द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य़ राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया कि देश में Corona के खिलाफ जारी corona vaccination कार्यक्रम पर अब तक केंद्र सरकार द्वारा कुल 9725.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन खर्चों में टीकों की खरीद और vaccination के लिए परिचालन लागत भी शामिल है। Covid-19 महामारी के खिलाफ हमारी ये जंग ऐसे ही आगे भी जारी रहेगी। टीकाकरण अभियान में इस बीच काफी तेजी आई है। अगस्त 2021 से दिसंबर 2021 के बीच corona vaccination की कुल 135 करोड़ डोज उपलब्ध होने की उम्मीद भी जताई गई है।
Minister of State for Health डॉ भारती प्रवीण पवार ने Lok Sabha में बताया कि घरेलू वैक्सीन विनिर्माताओं के साथ खरीद करार करने में कोई देरी नहीं हुई है। निर्माताओं को उनके साथ दिए गए आपूर्ति आदेशों के लिए अग्रिम भुगतान भी किया गया है।
कोरोना से डरकर नहीं, निडर होकर वैक्सीन लगवायें
इससे पहले Lok Sabha के सदन में Central Health Minister मनसुख मंडाविया ने भी इस पूरे मामले पर अपनी टिपण्णी रखी थी। Lok Sabha में बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार का एक विशेषज्ञ समूह अभी भी Pfizer के साथ Corona Vaccine आपूर्ति पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि PM Modi कई बार vaccination कार्यक्रम का राजनीतिकरण न करने की बात कह चुके हैं। हमारा उद्देश्य देश के प्रत्येक 18 साल से ऊपर के नागरिक का vaccination करना है। यह राजनीति करने का समय नहीं है।
Delta Variant का खौफ़, वायरल बुख़ार से भी डर रहे लोग
बता दें कि health ministry की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 42,34,17,030 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमे से पिछले 24 घंटों में अब तक 54,76,423 लोगों को vaccine dose दिए जा चुके हैं। वहीँ, शुक्रवार को पूरे देश में कोरोना वायरस के कुल 35,342 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 483 लोगों अपनी जान गंवाँ दी। active cases की संख्या 4,05,513 है और अब तक देश में कुल 4,19,470 मौतें हो चुकी हैं। सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द सभी वयस्क नागरिको को टीका लगाया जा सके औऱ भविष्य में corona महामारी से एक भी जान की हानि ना हो

