रिलेशनशिप: आजकल रिलेशनशिप में आना आम बात हो गई है। लेकिन उस रिलेशनशिप को अच्छे तरीके से जीना और सम्भाल कर रखना बड़ा मुश्किल हो गया है। क्योंकि हर कोई अपने पार्टनर में कुछ अनोखी खूबियां ढूंढता है और चाहता है कि अन्य लोगो के पार्टनर से बिल्कुल अलग हो। लेकिन इसी में अगर हम बात लड़कियों की इच्छा की करें तो इनकी इच्छा अलग ही होती है यह अपने पार्टनर में 10 ऐसी चीजें चाहती है जो अगर उनके पार्टनर में नहीं मौजूद होती है तो उनका रिश्ता टूट जाता है या उनके रिश्ते में तनाव बना रहता है। तो आइए जानते वह कौन सी 10 आदते हैं जिन्हें हर लड़की चाहती है कि उनके पार्टनर में वह आदते हों…
हर महिला चाहती है अपने पार्टनर में यह आदत
Date:
1) महिलाओं को बनावटी चीजें बिल्कुल नहीं पसन्द होती है वह चाहती है कि उनका साथी उनके सामने उसी रूप में रहे जिस रुप में वह उन्हें दिखाता हो। उन्हें एक व्यक्ति के कई रूप नहीं पसन्द होते।
2) महिलाएं अपने सम्बन्धों में गंभीरता को देखना चाहती हैं वह चाहती हैं कि वह जिसके साथ रिलेशनशिप में हैं वह हर विषय पर गम्भीरता दिखाए उन्हें बचकानी हरकतें करने वाले लोग बिल्कुल नहीं पसन्द होते हैं। वह ऐसे लोगो से दोस्ती तो कर लेती है लेकिन उन्हें अपने पार्टनर के रूप में कभी नहीं देखती हैं।
3) महिलाओं के जीवन मे उनकी भावनाओं का महत्वपूर्ण स्थान रहता है वह चाहती है कि उनके पार्टनर का आईक्यू तेज हो और वह उनकी भावनाओं को समझ सकें।
4) महिलाओं को फ्लर्ट करने वाले पार्टनर बिल्कुल नहीं पसन्द होते हैं। वह चाहती है कि उनका पार्टनर ऐसा हो जो सिर्फ उन्हें देखे और जब उनके साथ हो तो उसके मन मे किसी और का ख्याल न आए।
5) फ़ास्ट फैसला लेने वाला हो वही यदि महिला उन्हें शादी के लिए प्रपोज करे तो वह बिना आना कानी किए उनके साथ शादी के लिए हां कर दे।
6) महिलाओं को हमेशा एक ऐसे पार्टनर की आवश्यकता होती है जो पैसे से संम्पन्न हो और महिलाओं की सभी जरुरतों को पूरा कर सके।
7) वह इतना समझदार हो कि उसे चीजों को आसानी से समझ कर हलं करना आता हो। वह बार बार महिला से किसी चीज का स्पष्टीकरण न मांगे।
8) विश्वास परक हो उसे अपने पार्टनर पर इतना विश्वास हो कि वह किसी के बहकावे में आकर अपने पार्टनर से सवाल न करे।
9) साफ सफाई वाला हो क्योंकि लड़कियों को गंदगी नहीं पसन्द होती है। वह अपनी चीजों को सुनिश्चित जगह रखना जनता हो.
10) महिलाओं की यह सबसे महत्वपूर्ण इच्छा होती है वह हमेशा चाहती है उनका पार्टनर केयरिंग हो और उनकी हर छोटी बड़ी जरूरत का ख्याल रखे।

