Fixed Deposits : FD में पैसा लगाने का सुनहरा मौका, ये बैंक दे रहा नौ % तक ब्याज

बिज़नेसFixed Deposits : FD में पैसा लगाने का सुनहरा मौका, ये बैंक...

Date:

नई दिल्ली। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने अपने निवेशकों के लिए दो करोड़ रुपये से कम राशि पर मिलने वाली ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये ब्याज दरें FD पर लागू होंगी। नयी ब्याज दरें प्रभावी हो गई है।

बैंक ने अपनी FD स्कीम की ब्याज दरों को बढ़ाते हुए वरिष्ठ नागरिकों (senior citizens) के लिए 888 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी स्कीम पर 9 % की ब्याज दर देने की घोषणा की है। वहीं, सेम टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 8.5 % ब्याज दर से ब्याज मिलेगा।
बैंक अब 2 साल से 3 साल से कम की जमा राशि पर आम जनता के लिए 8.50 प्रतिशत की अधिकतम ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.00 % की ब्याज दे रहा है।

ESAF स्मॉल फाइनेंस FD दरें निम्न हैं

बैंक ने 7 से 14 दिनों में ​परिपक्व होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट जमा पर 4.00 % की ब्याज दर देना जारी रखेगा, जबकि ESAF SFB अगले 15 से 59 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 4.50 % की ब्याज दर की पेशकश जारी रखेगा।
ESAF SFB द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें 60 से 90 दिनों की अवधि वाली जमा राशि के लिए 5.00 % और 91 से 182 दिनों की अवधि वाली जमा राशि के लिए 5.25 % बनी रहेंगी।

183 दिनों से एक वर्ष में मेच्योर होने वाली जमाओं पर अभी भी 6.00 % के हिसाब से ब्याज का भुगतान किया जाएगा, जबकि एक वर्ष, एक दिन, दो साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 8.00 % का ब्याज मिलेगा, जो 7.75 % से 25 बेसिस पॉइंट अधिक है।

ESAF SFB ने 2 साल से 3 साल से कम समय में मेच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर 0.50 % बढ़ाकर 8 प्रतिशत से 8.50 % कर दी है और 3 साल से 5 साल से कम समय में मेच्योर होने वालों पर बैंक ने ब्याज दर 5.75 % से बढ़ाकर 6.75 % कर दी है। इसके अलावा जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 10 अप्रैल, 2023 से दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है।

बैंक के अनुसार, 7 दिनों से 10 साल तक की अवधि वाली FD पर अब आम जनता के लिए 3.75 से 6.00 % और बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए 4.45 फीसदी से 6.70 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...