EPFO ने Paytm पेमेंट बैंक से खातों में लेनदेन पर लगाईं रोक

बिज़नेसEPFO ने Paytm पेमेंट बैंक से खातों में लेनदेन पर लगाईं रोक

Date:

पेटीएम की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेटीएम पेमेंट बैंक से खातों में जमा और क्रेडिट लेनदेन पर रोक लगा दिया है। EPFO ने इसकी घोषणा 8 फरवरी, 2024 को जारी एक सर्कुलर में की है। इस बारे विस्तृत जानकारी पेंशन फंड निकाय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। EPFO के सर्कुलर में सभी फील्ड ऑफिस को सूचित किया गया है कि वे 23 फरवरी, 2024 से पेटीएम पेमेंट बैंक में बैंक खातों से जुड़े दावों को स्वीकार करना बंद कर दें। EPFO ने यह भी कहा कि इस बदलाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार शुरू किया जाना चाहिए।

जानकारी के अनुसार आरबीआई द्वारा 29 फरवरी, 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहक खातों में जमा और क्रेडिट लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को देखते हुए EPFO ने Paytm Payments Bank खातों को अपने नेटवर्क से बाहर रखने का फैसला किया है। सर्कुलर में कहा गया है, सभी फील्ड कार्यालयों को सलाह दी जाती है कि वे 23 फरवरी, 2024 से Paytm Payments Bank में बैंक खातों से जुड़े दावों को स्वीकार करने से बचें।

केंद्रीय बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को बताया था कि Paytm Payments Bank पर कार्रवाई नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण हुई है। केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा कि इस फिनटेक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई लगातार नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण की गयी है। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 29 फरवरी के बाद Paytm Payments Bankका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...