मनोरंजन:- कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप इस समय हर ओर से सुर्खियों में है हर कोई इस शो की वाह वाही कर रहा है। आय दिन शो के सेट पर कुछ ऐसे खुलासे हो जाते हैं जिनको सुनकर हर कोई अपनी आंगुली दांतो तले दबा लेता है। वही अब इस शो में आरोप प्रत्यारोप आरम्भ गया है। शो के कंटेस्टेंट शिवम शर्मा ने पायल रोहतागी को लेकर यह बयान दिया है कि उन्होंने उनपर थूका है।
इस समय लॉकअप में शिवम और पायल के मध्य घमासान जारी है दोनो इस समय खूब बहस कर रहे हैं। कल के शो में यह दोनो काफी पास खड़े होकर बहस कर रहे थे। जब बहस ज्यादा बढ़ी तो पायल ने शिवम को दूर जाने को कहा और शिवम ने इसके बाद पायल पर उनके ऊपर थूकने का आरोप लगा दिया।
इसके बाद गुस्से से आग बबूला हुए शिवम ने कहा कि पायल आपका करियर खत्म होने वाला है यह महज इसी शो यानी लॉकअप तक सीमित है। इसके बाद आप कुछ नहीं कर पाएगी। वही उन्होंने गुस्से में प्लेट्स भी तोड़ दीं। उन्होंने कहा हमसे जो टकराएगा वह चूर चूर हो जाएगा। दोनो के इस खतरनाक झगड़े में लॉकअप के स्टेज पर हंगामा काट दिया।

