क्या एक दूसरे को डेट करने लगे कियारा आडवाणी और कार्तिक

एंटरटेनमेंटक्या एक दूसरे को डेट करने लगे कियारा आडवाणी और कार्तिक

Date:

मनोरंजन:- फ़िल्म जगत में इस समय कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म भूलभुलैया2 जबरदस्त सुर्खियों में है। दोनो ही अपनी फिल्म को खूब सराह रहे हैं और उसका प्रमोशन करने हेतु आय दिन रियलिटी शो या किसी सीरियल के स्टेज पर पहुँच जाते हैं। अब इन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए भूलभुलैया2 की खूब सराहना की। वही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह दोनो काफी ट्रेंड करने लगे और इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

इस वीडियो में देखा जाता है कि वह मीडिया रिपोर्ट्स के एक सवाल का जवाब देते हुए कहती है कि जब हम किसी हवेली पर कुछ शूट करने जाते हैं तो वहां से हमारी कुछ यादें जुड़ जाती है। उनके इस जवाब के बाद जब रिपोर्टर कार्तिक से इसपर पूंछते है तो वह हंस देते हैं उनकी हंसी के बाद कियारा को लगता है उन्होंने कुछ गलत बोल दिया और वह उसे सुधारने में लग जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक यह कहते दिख रहे हैं कि शायद आपने कुछ गलत कह दिया इसे सुधार दीजिए।
कियारा और सिद्धार्थ के ब्रेकअप के बाद से कियारा फ़िल्म भूलभुलैया को लेकर कार्तिक के साथ देखी गई है। कई बार इन दोनों को एक साथ मस्ती करते पाया गया है वही अब इनके इस वीडियो के बाद लोग इनके बीच के रिश्ते को खोजने लगे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कही यह दोनो एक दूसरे को डेट तो नहीं करने लगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...