अगर आप भी है थ्रिलर सीरीज देखने के शौक़ीन तो इन सीरीज को देखना न भूले

एंटरटेनमेंटअगर आप भी है थ्रिलर सीरीज देखने के शौक़ीन तो इन सीरीज...

Date:

पिछले साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर ‘एनाटॉमी ऑफ ए स्कैंडल‘ नाम से एक सीरीज रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही इस वेब शो ने बड़ी हिट सीरीज को किनारे कर नंबर वन पर अपना कब्जा जमा लिया था. इस थ्रिलर शो को लोगों ने खूब पसंद किया.

अगर आपको भी थ्रिलर शो देखने के शौक़ीन है तो ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है. हम आपको ओटीटी पर ऐसी रोमांचक वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको तुरंत देखना चाहिए।

द अन्डूइंग

साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो ‘द अनडूइंग’ की कहानी मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। निकोल किडमैन, ह्यू ग्रांट और मटिल्डा डी एंजेलिस अभिनीत यह 2020 में रिलीज़ हुई सीरीज सबसे पसंदीदा सीरीज़ में से एक है। आप इसका आनंद डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर ले सकते हैं।

बिग लिटिल लाइज

चार महिलाओं पर आधारित सीरीज ‘बिग लिटिल लाइज’ अपमानजनक विवाह, बेवफाई, दिवालियापन और शारीरिक आघात की कहानी दिखाती है। इसके दो सीज़न बन चुके हैं, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद हैं। इस वेब शो में लॉरा डर्न, निकोल किडमैन और रीज़ विदरस्पून जैसी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में हैं।

ए वेरी इंगलिश स्कैंडल

सीरीज के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि यह किसी बड़े स्कैंडल की कहानी होगी. यह सीरीज जॉन प्रेस्टन की किताब पर आधारित है, जिसका शीर्षक ‘ए वेरी इंग्लिश स्कैंडल’ भी है। जेरेमी थोर्प, एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ, पर अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या का आरोप लगाया गया और उस पर मुकदमा चलाया गया। इस दिलचस्प कहानी को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं.

मेयर ऑफ ईस्टटाउन

हिट वेब शो में से एक है ‘मेयर ऑफ ईस्टटाउन’। केट विंसलेट स्टारर ये सीरीज भी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है. पुलिस अन्वेषक मेयर शीहान पेंसिल्वेनिया की सबसे क्रूर हत्या की जाँच करते हैं। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

डार्क डिजायर

नेटफ्लिक्स पर ‘डार्क डिज़ायर’ को भी आपकी पसंदीदा वॉचलिस्ट में शामिल किया जाना चाहिए। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित यह सीरीज आपको अंत तक रहस्यमयी कहानी में उलझाए रखेगी। अल्मा क्विंटाना (माइट पेरोनी) की मज़ेदार सप्ताहांत यात्रा उसके दोस्त की मृत्यु के बाद त्रासदी में बदल जाती है, और फिर कहानी एक नया मोड़ लेती है।

नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर्स

लेखक लियान मोरियार्टी की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब पर आधारित, नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर्स अपने जीवन को पटरी पर वापस लाने के लिए एक रिसॉर्ट में पहुंचते हैं। रिज़ॉर्ट निदेशक माशा जरूरतमंद लोगों के दिमाग और शरीर को फिर से जीवंत करने के एक खतरनाक मिशन पर निकलती है, जिसका उस पर गहरा प्रभाव पड़ता है।आप इस सीरीज को आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

द गुड वाइफ

जूलियाना मार्गुलीज़ की वेब सीरीज़ ‘द गुड वाइफ’ में दिखाया गया है कि एलिसिया फ्लोरिक के पति पीटर और पूर्व स्टेट अटॉर्नी को घोटाले और भ्रष्टाचार के कारण जेल जाना पड़ता है और उसके बाद वह खुद अपने पति का केस लेती हैं। वह लड़ती है यह सीरीज अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध है। वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ भी ‘द गुड वाइफ’ का हिंदी रीमेक है, जिसमें काजोल मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

द गुड फाइट

थ्रिलर सीरीज प्रेमियों के लिए ‘द गुड फाइट’ भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे वकील के बारे में है जो एक घोटाले के कारण अपनी पूरी जिंदगी की कमाई एक पल में गंवा देता है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है।

द नाइट ऑफ

‘द नाइट ऑफ’ मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। नाज़ एक रहस्यमय महिला को एक पार्टी में ले जाता है और फिर उसकी मृत्यु हो जाती है, जिससे नाज़ के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया जाता है। क्राइम थ्रिलर सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...