Road Accident: Road Accident में सात की मौत, कांवड़ लेने जा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला

उत्तर प्रदेशRoad Accident: Road Accident में सात की मौत, कांवड़ लेने जा रहे...

Date:

Road Accident in UP: पश्चिम यूपी में दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। पहला सड़क हादसा एनएच 58 पर हुआ। जहां थाना मंसूरपुर इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली में बैठे तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार सभी लोग हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। वहीं दूसरी घटना मथुरा में हुई। जहां पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुगण घायल हो गए हैं। सूचना के बाद सीओ रिफाइनरी एवं एसपी सिटी मौके पर पहुंचे हैं।

मथुरा में सुबह भीषण हादसा हुआ। गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन की परिक्रमा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे का कारण तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार का ट्रॉली में घुसना बताया जाता है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि आवाज से हाईवे से गुजर रहे लोग दहल गए। हादसा होते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घटना में कार सवार तीन लोगों सहित कुल चार की मौत हो चुकी है। दो-तीन लोगों की हालात गंभीर है। उनको आगरा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल घायलों को फरह अस्पताल और आगरा-मथुरा अस्पतालों में भेजा है। बताया जाता है कि भिंड, शेरपुर जिले के 2 दर्जन से अधिक श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा करके लौट रहे थे। सी दौरान रैपुरा जाट के पास हादसा हुआ। हादसे में मारे गए युवकों में दो मोदीनगर और मेरठ का रहने वाला है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से मेरठ डीजे हैंपी साउड और डीजे कपिल मोदीनगर के मालिक अपने ग्रुप के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। दिल्ली देहरादून हाइवे पर खतौली से आगे देवराना होटल के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में बैठे तीन युवक गिरकर ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में 10 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना में घायल युवकों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related