आज अमेजन प्राइम पर आएगा फरहान अख्तर का तूफान’

बॉलीवुडआज अमेजन प्राइम पर आएगा फरहान अख्तर का तूफान’

Date:


आज अमेजन प्राइम पर आएगा फरहान अख्तर का तूफान’

जाने माने एक्टर फरहान अख्तर Farhan Akhtar की फिल्म ‘तूफान’ Toofaan जिसका की दर्शको को बेहद इन्तज़ार था आज 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो Amazon Prime Video पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से लोगों की खासी उम्मीदें जुड़ी है, वजह है फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा Rakesh Omprakash Mehra ने किया है। इससे पहले डायरेक्टर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ बनाई थी, जो दर्शकों की कसौटी पर एक दम खरी उतरी थी और अब वो फिल्म तूफान लेकर आ रहे हैं जोकि उनकी अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में में फरहान अख्तर के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपना जौहर दिखाती नजर आएंगी ।

हमारे देश में स्पोर्ट्स Sports को काफी पसंद किया जाता है। खासतौर पर किक्रेट जो यँहा लोगो के खून मे दौड़ता है । बॉलीवुड Bollywood में कई खेल या खिलाड़ी पर अलग-अलग फिल्में बनी है। अगर आप भी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो यहां हम आज आपको कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत में स्पोर्ट्स पर बनी पांच सबसे शानदार फिल्में कुछ इस प्रकार हैं |

साल 2001 में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, ब्रिटिश एक्टर रेचल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न के अभिनय से सजी फिल्म लगान जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। यह फिल्म नेटफ़्लिक्स पर उपलब्ध है। चक दे इंडिया जिसने की हॉकी के प्रति लोगों मे एक विश्वास जगाया था , शाहरुख खान ने इस फिल्म मे बेहतरीन ऐक्टिंग की थी, यह फिल्म आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध मिलेगी। बॉक्सिंग पर आधारित प्रियंका चोपड़ा स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैरी कॉम’ जोकि मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है, यह फिल्म आपको नेटफ़्लिक्स पर मिल जाएगी। इसके बाद बारी आती है दंगल’ की जिसने भारतीय सिनेमा के प्रति लोगों का नजरिया ही बदल दिया, आमिर खान स्टारार यह फिल्म भारत में बनी सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स फिल्म में से एक है। इस फिल्म को आप नेटफ़्लिक्स पर देख सकते है। अंत मे बात करते हैं राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन मे बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ जिसमे फरहान अख्तर ने अपनी प्रतिभा का सम्पूर्ण प्रदर्शन किया, यह फिल्म आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध मिलेगी ।a

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...