अयोध्या में भव्य राममंदिर 2023 में ही बनकर तैयार हो जाएगा

उत्तर प्रदेशअयोध्या में भव्य राममंदिर 2023 में ही बनकर तैयार हो जाएगा

Date:


अयोध्या में भव्य राममंदिर 2023 में ही बनकर तैयार हो जाएगा

सैकड़ो वर्षो के इंतज़ार बाद अब जल्द ही रामभक्तों की इच्छा पूरी होने वाली है। राममंदिर निर्माण RamMandir समिति की बैठक ये खबर सामने आई हैं मंदिर निर्माण अब तय समय से एक वर्ष पहले यानि 2023 में ही पूरा हो जाएगा। अब भक्तो को Ayodhya भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन एक साल पहले से ही सुलभ हो जाएंगे। बैठक में इसी राममंदिर को पर्यावरण के अनुकूल और इको फ्रेंडली बनाने का निर्णय भी किया गया। राम मंदिर में त्रेतायुग के मनमोहक दृश्यों के चित्रण के साथ भक्तों के लिए सुख-सुविधाओं का भी इंतेजाम रहेगा। संपूर्ण परिसर का निर्माण कार्य 2025 से पहले विकसित हो जाएगा।

Ram Temple राममंदिर निर्माण समिति की बैठक नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई जहां संपूर्ण श्रीराम जन्मभूमि परिसर का मास्टर प्लान तैयार करने के साथ-साथ मंदिर की भव्यता व सुरक्षा पर विशेष चर्चा हुई। 2022 यूपी चुनवा के मद्देनजर राम मंदिर मे तेजी लाने का प्रयास किया गया हैं। बता दे कि अयोध्या में भव्य राममंदिर भाजपा के चुनावी एजेंडे मे रहा है। अब राममंदिर को 2024 कि जगह 2023 तक पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। अब भक्त मंदिर के गर्भगृह में रामलला के दर्शन-पूजन कर 2023 मे ही कर सकेंगे जबकि वर्ष 2025 तक संपूर्ण मंदिर परिसर सभी सुविधाओं से पूर्ण हो जाएगा।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय Champat Rai ने बताया कि राममंदिर की भव्यता व उसकी सुरक्षा के संबंध में निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने तकनीकी विशेषज्ञों से गहन चर्चा की है। मंदिर परिसर इकोफ्रेंडली होने के साथ ही भक्तों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। वेस्ट मैनेजमेंट के लिए वाटर ट्रीटमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट और राम मंदिर परिसर के अंदर का तापमान को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित किया जाएगा । यात्रियों और भक्तो के लिए सुविधा केंद्र, यज्ञशाला, संग्रहालय, अभिलेखागार, अनुसंधान केंद्र, सभागार, गौशाला, प्रशासनिक भवन आदि की निर्माण शामिल हैं।

मंदिर की सुरक्षा हेतु बनेगी 12 मीटर की रिटेनिंग वॉल

चंपत राय ने मुताबिक तीन दिशा में जमीन के अंदर से 12 मीटर गहराई और ऊंचाई तक तक रिटेनिंग वॉल बनेगी। मंदिर में चौखट मकराना और परिसर में सभी जगह उच्च कवालिटी के सफेद संगमरमर लगेंगे । खिड़कियों में वंशी पहाड़पुर सैंडस्टोन का प्रयोग किया जाएगा।

मंदिर को हर दृष्टि से आकर्षक, भव्य और सुरक्षित बनाया जाएगा ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related