Bomb Threat: बंगलूरू में 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने परिसर कराए खाली

नेशनलBomb Threat: बंगलूरू में 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,...

Date:

Bomb Threat: बंगलूरू के 44 स्कूलों में ईमेल भेजकर उनको बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करा लिया है। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी प्रकार के सुरक्षा उपाय किए गए हैं। बच्चों के परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है। मैंने पुलिस को स्कूलों का निरीक्षण करने और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिए हैं।

आज शुक्रवार को बंगलूरू के कई स्कूलों में सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में दावा किया गया कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए थे। मामले की सूचना स्कूल प्रशासनों ने पुलिस को दी। इसके बाद सभी स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल किसी भी स्कूल परिसर में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, बंगलूरू के 44 निजी स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूलों ने अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इस एडवाइजरी में कहा है कि हम आज स्कूल में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों से सुरक्षा संबंधी खतरे के बारे में पता चला है। हम अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छात्रों को तुरंत घर भेजने का फैसला किया है।

कोई जोखिम नहीं ले सकते: जी परमेश्वर

इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि फिलहाल 15 स्कूलों के बारे में जानकारी मिली है। जहां धमकी भरे ई-मेल आए। पिछले साल 2022 में ऐसी धमकियां मिली थीं। हम कोई जोखिम नहीं ले सकते। हम स्कूलों की सुरक्षा जांच करा रहे हैं और कार्रवाई कर रहे हैं। स्कूलों में सभी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। धमकी भरे कॉल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को जांच के निर्देश

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पुलिस जांच करेगी। उन्हें ऐसा करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा उपाय किए हैं। माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं। पुलिस को स्कूलों का निरीक्षण करने और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग से प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related