कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बोम्मई जल्द मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री से, कैबिनेट विस्तार पर भी करेंगे चर्चा

फीचर्डकर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बोम्मई जल्द मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री से,...

Date:


कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बोम्मई जल्द मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री से, कैबिनेट विस्तार पर भी करेंगे चर्चा

कर्नाटक में नए सीएम का चुनाव हो चुका है। ऐसे में इस नए सीएम के पद पर राज्य के पूर्व गृहमंत्री बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री के पद से सराहा गया है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्र के शीर्ष नेताओं से मिलने का फैसला किया है। और जल्द ही कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर पीएम मोदी गृह मंत्री साहब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा करेंगे |

वहीं, जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई से कैबिनेट के गठन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने राज्य के नेताओं से मिलने के बाद ही कुछ कहूँगा । इसके बाद अपने दिल्ली दौरे की बात की और बताया की उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों लोगों से मिलने के लिए समय मांगा है।

शुक्रवार को दिल्ली जाने की उन्होंने योजना बनाई है मगर अभी इस पर कुछ भी तय नहीं है। जैसे ही उनको प्रधानमंत्री की तरफ से समय मिलेगा वह तुरंत दिल्ली के लिए उड़ान भर लेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार रात देश के प्रधानमंत्री मोदी ने बोम्मई को नए मुख्यमंत्री पद के लिए बधाई दी |

कर्नाटक के नए सीएम का आज हो सकता है चुनाव, धर्मेंद्र प्रधान व कृष्णन रेड्डी विधायकों के साथ करेंगे बैठक

नए मुख्यमंत्री के लिए अपनी सरकार में मंत्रालय का विस्तार करना एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि 2019 में कांग्रेस से गठबंधन छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने वाले पार्टी के कई पुराने नेता और विधायक पद पाने के लिए इच्छुक हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...