चुनाव आयोग की टीम ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कार को रोका, ली तलाशी

पॉलिटिक्सचुनाव आयोग की टीम ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कार को रोका,...

Date:

चुनावी तारीख के एलान के बाद कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख 10 मई और नतीजों के एलान के लिए 13 मई की तारीख तय की है. चुनाव की तिथि घोषित होते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही चुनाव आयोग की टीम भी मुस्तैद हो गई है। चुनाव में पैसों और उपहारों के लिए कर्नाटक पहले ही काफी विख्यात है इसलिए गलत पैसे और उपहारों के इधर उधर करने को लेकर चुनाव की निगाहें काफी पैनी है, संदेह की किसी भी हालत में तुरंत तलाशी हो रही है भले हो वो मुख्यमत्री का काफिला ही क्यों न हो.

सीएम की कार पर चला सर्च ऑपरेशन

ऐसा ही एक सर्च ऑपरेशन उस दौरान भी हुआ जब चुनाव आयोग की टीम ने सीएम बसवराज बोम्मई की कार को रोक लिया. दरअसल चुनाव के समय संसाधनों के दुरुपयोग के मामले सामने आते ही रहते हैं. इस दौरान भारी मात्रा में नगदी व अन्य प्रलोभन भी बरामद किया है. इसलिए चुनाव आयोग मुस्तैदी से अपना सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

सीएम बोम्मई मंदिर दर्शन को जा रहे थे

चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने सीएम बोम्मई की कार की तलाशी ली है. दरअसल, सीएम डोड्डाबल्लापुर स्थित श्री घाटी सुब्रमण्य मंदिर जा रहे थे. तभी रास्ते में उड़न दस्ते ने उनके काफिले को रोक लिया। आयोग की टीम ने सीएम की कार को भी रोक कर उसकी तलाशी ली. सीएम इनोवा कार में यात्रा कर रहे थे। आयोग ने कार के बूट स्पेस की भी जांच की। तलाशी के बाद ही सीएम का काफिला आगे बढ़ा। गौरतलब है कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई एक ही चरण में मतदान होगा. परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। भाजपा अब राज्य की सत्ताधारी पार्टी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...