UPSSSC PET 2022: पीईटी परीक्षा में इन चीजों के ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध,परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे ​मजिस्ट्रेट

एजुकेशनUPSSSC PET 2022: पीईटी परीक्षा में इन चीजों के ले जाने पर...

Date:

मेरठ। जिले में कल शनिवार 15 व 16 अक्टूबर को दो पालियों में पीईटी 2022 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर डीएम मेरठ ने पीईटी की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2022 (पीईटी) की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई। बैठक में डीएम मेरठ दीपक मीणा ने परीक्षा को नकलविहीन शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु सैक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केन्द्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एडीएम सिटी को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारी समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा से पहले व परीक्षा के उपरान्त जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष सर्तकता बरते। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पीईटी की परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर 2022 को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा 10.00 बजे से 12.00 तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 3.00 बजे से 5.00 बजे तक होगी। परीक्षा केन्द्रों और कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष रूप से सम्पन्न होनी चाहिए। परीक्षा के दौरान कोई भी अभ्यार्थी कैलकुलेटर,मोबाइल,ब्लूटूथ डिवाईस, हाथ घडी जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर नहीं जा सकेगा। इन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहकर नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा आयोग के निर्देशानुसार संपन्न कराएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related