Jasprit Bumrah Replacement: शामी बने बुमराह का विकल्प, टीम में हुए शामिल

स्पोर्ट्सJasprit Bumrah Replacement: शामी बने बुमराह का विकल्प, टीम में हुए शामिल

Date:

कल यानि 15 अक्टूबर वो तारीख थी जब तक टी-20 विश्व कप की टीमों में अंतिम बदलाव किया जा सकता था इसके बाद किसी भी बदलाव के लिए ICC की परमिशन ज़रूरी होगी, लेकिन भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने एक दिन पहले ही बुमराह के विकल्प का एलान कर दिया और इसके साथ ही मोहम्मद शामी टीम इंडिया के विश्व कप स्कॉयड में जुड़ गए. तो इस तरह बुमराह के विकल्प पर से आखिरकार पर्दा हट ही गया. स्कॉयड के रिज़र्व खिलाडियों में शामी और दीपक चाहर दोनों शामिल थे लेकिन सेलेक्टर्स ने अनुभव को तरजीह दी और शामी पर दांव लगाया। वैसे इस दौड़ में शामी का नाम ही सबसे आगे चल रहा था.

बता दें कि मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को बैकअप के रूप में टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया है और यह दोनों गेंदबाज़ जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे वहीँ दीपक चाहर जिन्हें बुमराह के विकल्प की दौड़ में शामिल थे चोट की वजह से दौड़ से बाहर हो गए. टीम इंडिया विश्व कप में अपना पहला मैच अपने दुश्मन पडोसी मुल्क पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को खेलेगी। उससे पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड से दो ऑफिसियल वार्म मैच खेलेगी, उम्मीद हैं कि इन दोनों मैच में शामी एक्शन में नज़र आएंगे क्योंकि शामी काफी समय से सक्रीय क्रिकेट से दूर हैं. हालाँकि उनका नाम घरेलू श्रंखलाओं में शामिल था लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण वो टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे.

BCCI ने आधिकारिक रूप मोहम्मद शमी की टीम का हिस्सा बनने की पुष्टि करते हुए लिखा है कि ICC पुरुष टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह शामी को चुन लिया है, वो ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और आधिकारिक अभ्यास मैचों से पहले ब्रिस्बेन में टीम के साथ जुड़ेंगे. इसके साथ यह भी बताया है कि मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को बैकअप के रूप में नामित किया गया है और वो जल्द ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे. बता दें कि मोहम्मद शमी ने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेला था जो यूएई में आयोजित हुआ था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...