T-20 WC: एक और तेज़ गेंदबाज़ विश्व कप से बाहर, इसबार SA को लगा झटका

स्पोर्ट्सT-20 WC: एक और तेज़ गेंदबाज़ विश्व कप से बाहर, इसबार SA...

Date:

ICC T20 विश्व कप शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं लेकिन खिलाडियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है, लगभग हर टीम इस समय चोट की समस्या से जूझ रही है. कई टीमों के मुख्य खिलाडी विश्व कप से चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. इसी सूची में बा एक नया नाम जुड़ गया है और वह है साउथ अफ्रीका के ऑल राउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस का जो विश्व कप जाने वाली टीम का हिस्सा थे. बता दें दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय भारत के दौरे पर है. टी-20 श्रंखला हारने के बाद अब वो तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ खेल रही है जिसका पहला मैच आज लखनऊ में खेला जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक प्रिटोरियस के बायें अंगूठे में फ्रेक्चर हो गया है और अब वो वनडे श्रृंखला के साथ ही विश्व कप से भी बाहर हो चुके हैं.

प्रिटोरियस को इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान चोट लगी। उस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 26 रन देकर तीन विकेट लिए किये थे जिसके कारण दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से मैच जीतकर श्रंखला में अंतर को कम किया था. पिछले साल टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिये प्रिटोरियस ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट प्राप्त किये थे. साउथ अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन के डॉक्टरों के अनुसार प्रिटोरियस की चोट में सर्जरी की जरूरत है। प्रिटोरियस ने 2022 में आठ टी20 मैच खेलकर 12 विकेट लिये हैं, उनकी जगह रिज़र्व में शामिल मार्को जेनसेन को दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है।

भारत भी बुमराह और रविंद्र जडेजा के बिना ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गयी हैं वहीँ पाकिस्तान टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ शाहीन आफरीदी भी चोट की वजह बाहर चल रहे हैं. हालाँकि उनका नाम टीम में शामिल है लेकिन वो विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं इसपर अभी यकीन से कुछ नहीं कहा जा सकता। दरअसल पिछले कुछ समय से इतनी ज़्यादा क्रिकेट खेली जा रही है कि चोटों की सम्भावना बढ़ती जा रहे है विशेषकर तेज़ गेंदबाज़ों के लिए. यही वजह कि तेज़ गेंदबाज़ ही ज़्यादातर चोटिल हो रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...