Omicron XBB Variant : देश मे मिला ओमिक्रॉन का एक और नया उप वैरिएंट एक्सबीबी

कोविड-19Omicron XBB Variant : देश मे मिला ओमिक्रॉन का एक और नया...

Date:

नई दिल्ली। ओमिक्रॉन का एक नया उप वैरिएंट मिला है। वैज्ञानिकों ने इसे एक्सबीबी नाम दिया है जो ओमिक्रॉन से जुड़े सभी उप वैरिएंट में सबसे अधिक गंभीर बताया जा रहा है। अभी तक यह उप वैरिएंट बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कुछ जगहों पर पाया गया था लेकिन बीते कुछ महीनों में ये देश के कई राज्यों तक पहुंच गया है। इनमें प. बंगाल, कर्नाटक,ओड़िशा, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारत में अब तक 59 जीनोम सीक्वेंसिंग में एक्सबीबी वैरिएंट की पुष्टि हुई। वहीं रोगियों की संख्या के आधार पर देखें तो करीब 82 कोरोना मरीजों में ये नया उप वैरिएंट मिला है।

सीएसआईआर-आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि जब किसी मरीज के शरीर में दो उप वैरिएंट का मिलाप होता है तो उनसे एक और नया वैरिएंट बन जाता है और वह उस मरीज के जरिए दूसरे लोगों के शरीर में प्रवेश करता है। हालांकि, यह प्रक्रिया काफी दुर्लभ है लेकिन इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है।

भारतीय वैज्ञानिकों के मुताबिक, बीते कुछ सप्ताह में सिंगापुर में कोरोना के मामलों में काफी तेजी आयी है। यहां संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या बढ़ी है। अभी तक प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर इसे ओमिक्रॉन के नए उप वैरिएंट एक्सबीबी का असर ही बताया जा रहा है जो टीकाकरण के बाद लोगों को संक्रमित कर सकता है और एंटीबॉडी का स्तर कम कर सकता है।

देश में इस समय कोरोना के 2,678 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 4,46,23,997 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले 26,583 पर पहुंच चुके है। इसके अलावा, अब तक 5,28,857 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में दैनिक संक्रमण दर इस समय 1.13 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत दर्ज की है। अब तक देश में 4,40,68,557 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...