मेष
आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। नौकरी से जुड़े जातक यदि बदलाव चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से इसका जिक्र करने से बचना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकते हैं, जिनसे मिलकर बचपन की कुछ यादें ताजा होंगी। भाई व बहन में से किसी के विवाह के बात पक्की होने से परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा और अक्समात धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृष
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। किसी कानूनी महकमे के कार्य में ढील देने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो समस्या आ सकती है। अपने धन का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए भी संचय करने पर विचार करना होगा, नहीं तो सारा धन व्यय कर देंगे। परिवार के लोग बातों से प्रसन्न रहेंगे और अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा।
मिथुन
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है और वह दूर नौकरी के लिए भी जा सकते हैं। योग्यता का कार्य क्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे। किसी भी निवेश संबंधी योजना में आंख मूंद का निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है।
कर्क
आज का दिन आप अच्छी सोच से परिवार के किसी सदस्य के प्रति कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।परंतु कोई भी निर्णय लेने ने पूर्व परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत जरूर करें। किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों पर भरोसा कर कोई भी निर्णय न लें। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि उन्हें कुछ जिम्मेदारी सौंपी, तो वे उन्हें समय रह पूरा करेंगी। आज किसी परिजन से अपनी पिछली गलती के लिए माफी मांगनी पड़ सकती है।
सिंह
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण मामले परेशानी मे डाल सकते हैं। ऐसे में अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारी को समझ कर कार्य करें, तभी लोग प्रसन्न रहेंगे, नहीं तो अधिकारी उन्हें नौकरी से बाहर निकाल सकते हैं।
कन्या
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। आज अपने सगे संबंधी से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। जनकल्याण के कार्यों से भी जुड़े रहेंगे और अपने दैनिक कार्योंमें भी कुछ बदलाव करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे ध्यान काम पर ही रहेगा। अपनी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए सीनियर से बातचीत करनी होगी। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे, जिससे छवि और गहरी होगी।
तुला
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में किसी रणनीति को बनाकर कार्य करेंगे, जिसमें लोग भी पूरा साथ देंगे। आज किसी से अहंकार वाद भाषा में बातचीत करने से बचें। व्यक्तिगत संबंधों में आज प्रेम बना रहेगा और अपने साथी के प्रति विश्वास की डोर और मजबूत होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग तनाव महसूस करेंगे। आज साथी उनकी बातों के बिल्कुल विरुद्ध जा सकता है, जिसे देखकर हैरानी होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन मेहनत करनी होगी। कार्य क्षेत्र में जितने मेहनत करेंगे उतना लाभ न मिल पाने के कारण थोड़ा दुखी रहेंगे। यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वापस आने से आज प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होने से किसी मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज सेवा भाव से जुड़कर लोगों को अपनी ओर लाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज लोगों को किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा।
धनु
आज का दिन औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा है। करियर में सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और कोई नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, नहीं तो संतान भी सोच से परेशान रहेगी। अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थी इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाकर पढ़ाई से ध्यान हटा सकते हैं, ऐसा करने से बचना होगा।
मकर
आज का दिन अति उत्साहित होने से बचना होगा, नहीं तो इसके चक्कर में जल्दबाजी में कोई काम गलत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य क्षेत्र में आ रही मुश्किलें हल होंगी। आज लेनदेन से संबंधित कोई समस्या आ सकती है, इसके लिए अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। कुछ विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिनसे सावधान रहना होगा। माता जी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आज परेशान रहेंगे।
कुंभ
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। अपने साथी के साथ प्रेम व पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखना होगा और उन्हें आज कोई सरप्राइज गिफ्ट भी ला कर दे सकते हैं। व्यक्तिगत प्रदर्शन करना आज बेहतर रहेगा। अपनी दिनचर्या में योग व प्राणायाम को बनाए रखना होगा, तभी आप को स्वस्थ रख पाएंगे। आज दूसरों के ऊपर विश्वास बनाने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण अधिकारी कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण काम सौंप सकते हैं।
मीन
आज परिवार में सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करने से सुख शांति का अनुभव होगा और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। यदि परिवार में कुछ मसले चल भी रहे हैं, तो उसे परिवार से बाहर ले जाने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। घर आज किसी अतिथि के आगमन होने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवहार मे विनम्रता व विवेक बनाएं रखें

