Edible Oil Price: बढ़ती महंगाई के बीच सरसों के तेल में भारी गिरावट,वायदा बाजार में इतने रूपये कम हुए दाम

बिज़नेसEdible Oil Price: बढ़ती महंगाई के बीच सरसों के तेल में भारी...

Date:


Edible Oil Price: बढ़ती महंगाई के बीच सरसों के तेल में भारी गिरावट,वायदा बाजार में इतने रूपये कम हुए दाम

मेरठ। रुस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) के चलते देश में महंगाई काफी ऊचे स्तर पर पहुंच गई है। इससे सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के बाजारों में भी तेजी है। पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के बाद अब सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि हो चुकी है। लेकिन वायदा बाजार में सरसों तेल के दाम में गिरावट जारी है। 25 मार्च को सरसों का तेल 153 रुपये पर खुला। इससे पहले 24 मार्च को इसके भाव 155 रुपये थे। अधिकतम दाम की तुलना करें तो सरसों तेल के दाम 57 रुपये गिरे हैं। पिछले कुछ महीने पहले बाजार में सरसों तेल का भाव 210 रुपये तक पहुंच गया था। विशेषज्ञाें का कहना है कि सरसों तेल की खरीदारी का यह उचित समय है। उन्होंने आशंका जताई कि अब आगामी दिनों में सरसों तेल की कीमतें बढ़ेगी।

Read also: दवाई कंपनियों पर रुस यूक्रेन के युद्ध का असर,आसमान पर एल्युमीनियम के दाम

वायदा बाजार में सरसों तेल (Edible Oil Price) का भाव आज 25 मार्च को 167 रुपये प्रति लीटर पर हैं। जबकि 24 मार्च को मेरठ में 165 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले 23 तारीख को यह 180 रुपये तक पहुंच गया थे। जबकि 21 मार्च को इसके भाव 169 रुपये प्रति लीटर थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...