शिल्पा शेट्टी पर कसा ED का शिकंजा, 97 करोड़ रूपये से ज़्यादा की संपत्ति अटैच

एंटरटेनमेंटशिल्पा शेट्टी पर कसा ED का शिकंजा, 97 करोड़ रूपये से ज़्यादा...

Date:

बिजनेसमैन हसबैंड राज कुंद्रा के साथ अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें भी बढ़ गयी हैं. धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शिप शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दंपत्ति की 97 करोड़ रूपये से ज़्यादा की संपत्ति को जब्त कर लिया है. इस कार्रवाई में शिल्पा शेट्टी का जुहू स्थित फ्लैट, पुणे का बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं.

बता दें कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर आरोप था कि स्वर्गीय अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिंपी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज, मेसर्स वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और दूसरे MLM एजेंट्स ने साल 2017 में करीब 6600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन हासिल किए थे और ये ये सभी बिटकॉइन फर्जी वादों के आधार पर निवेशकों से लिए गए थे. निवेशकों को 10 परसेंट रिटर्न्स का भरोसा दिलाया गया था. शिल्पा शेट्टी के पति पर ये भी आरोप है कि उन्होंने बिटकॉइन माइनिंग का निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया. राज कुंद्रा को इस पोंजी स्कीम के स्कैम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. राज कुंद्रा ने 285 बिटकॉइन हासिल किए थे. अमित भारद्वाज ने इन्वेस्टर्स से धोखा देकर इन बिटकॉइन को हासिल किया और यूक्रेन में इन्वेस्ट किया.

आज की तारीख में इन 285 बिटकॉइन की कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में रेड कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पिछले बरस 17 दिसंबर सिंपी भारद्वाज, 29 दिसंबरको नितिन गौर और इस साल 16 जनवरी को अखिल महाजन को गिरफ्तार किया गया था. ये सभी आरोपी अभी जेल में हैं, जबकि मुख्य आरोपी अजय और महेंद्र भारद्वाज फरार हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...