ED Summons Varsha Raut: शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा आज ईडी के सामने होगी पेश

नेशनलED Summons Varsha Raut: शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा आज...

Date:

मुंबई। पात्रा चॉल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा आज पेश होंगी। ईडी के अनुसार वर्षा राउत के खाते में लेन-देन के बाद समन जारी किया गया है। माना जा रहा है कि ईडी अधिकारी दोनों को आमने.सामने बैठाकर भी पूछताछ कर सकते हैं। इससे पहले गत गुरुवार को कोर्ट में पेशी के दौरान न्यायाधीश देशपांडे ने राउत से पूछा था कि क्या उन्हें कोई परेशानी है तो राउत ने कहा था जिस कमरे में उनको रखा गया है उसमें कोई खिड़की और वेंटिलेशन नहीं है। इस पर कोर्ट ने ईडी के वकील से स्पष्टीकरण मांगा था। ईडी के वकील ने कहा था कि  राउत को एसी कमरे में रखा गया है। इसलिए वहां खिड़की की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बाद राउत ने माना कि कमरे में एसी की व्यवस्था है। लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति के कारण वह उसका उपयोग नहीं कर सकते।

Read also: Earthquake In Nepal: नेपाल में फिर भूकंप से हिली धरती,काठमांडू में घरों से बाहर आए लोग

प्रवर्तन निदेशालय अब पात्रा चॉल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामले में राउत की गिरफ्तारी के बाद उनके संपर्क तलाशने में जुटा है। ईडी यह जानने की कोशिश में है कि प्रवीण राउत, सुजीत पाटकर और राउत की पत्नी वर्षा राउत का एक-दूसरे से क्या संबंध हैं। इसकी छानबीन प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम कर रही है। इस क्रम में ईडी ने गत मंगलवार को मुंबई में दो स्थानों पर छापे मारे थे।  सूत्रों ने बताया कि ईडी ने दीवान बिल्डर्स के बांद्रा आफिस और दूसरा बांद्रा में नेशनल हेराल्ड केस में छापा मारा था। ईडी अधिकारी पता लगा रहे हैं कि संजय राउत और उनकी पत्नी वर्षा राउत के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कैसे किया गया है। आरोप है कि प्रवीण राउत ने संजय राउत और उनके रिश्तेदारों के खाते में 1ः6 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। इसी का लिंक तलाशने की कोशिश में ईडी जुटी है। इसके लिए ही संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...