Delhi liquor scam case: आप सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के घर ईडी की छापेमारी

न्यूज़Delhi liquor scam case: आप सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के घर...

Date:

Delhi liquor scam case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप नेता और सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के घर छापेमारी की है। ईडी की छापेमार कार्रवाई के खिलाफ आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि अभी तक उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। ईडी मानसिक रूप से परेशान करने के लिए इस तरह के हथकंड़े अपना रही है। उन्होंने कहा कि वो ईडी और केंद्र सरकार के इस हथकंडे के आगे न तो कभी झुकेंगे और न कभी रुकेंगे।

ED और मोदी सरकार की तानाशाही पूरे देश में उजागर

आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ईडी की इस कार्रवाई पर कहा कि उन्होंने ईडी और मोदी सरकार की तानाशाही को उजागर किया है। इसका सच पूरे देश के सामने रखा कि कैसे ईडी अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करके शराब घोटाले में जबरन लोगों को फंसाने का काम कर रही है। जब ईडी को मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला तो मेरे सहयोगियों के पीछे पड़े हैं।

संजय सिंह ने कहा कि आज सुबह पता चला कि उनके कुछ जानकारों के यहां ईडी की छापेमारी हुई। मैं ईडी को बता देना चाहता हूं किसी तरीके से कोई हथकंडा अपना लो। मैं ईडी के सामने कभी नहीं झुकूगा। उन्होंने कहा कि आपसे लड़ेंगे और आपकी करतूतों को उजागर करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...