स्टर्लिंग बने हीरो

स्पोर्ट्सस्टर्लिंग बने हीरो

Date:


स्टर्लिंग बने हीरो

यूईएफए नेशंस लीग में आखिरी मौके पर रहीम स्टरलिंग के किए गोल से इंग्लैंड ने आइसलैंड पर 1-0 से जीत दर्ज की. कांटे के संघर्ष वाला यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तभी आखिरी मिनट में पेनाल्टी पर स्टरलिंग ने गोल दागकर इंग्लैंड को विजेता बना दिया.

मैच की शुरुआत से ही इंग्लैंड ने आक्रामक रुख अपना लिया. लेकिन आइसलैंड के मजबूत डिफेंस के आगे उसकी सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं. पहला हाफ बिना गोल के ही खत्म हो गया. मैच के दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने फिर कोशिश तेज कीं, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पा रही थी.

लेकिन मैच के 89वें मिनट में आइसलैंड के सेविर इंगासोन ने फाउल कर दिया और उन्हें येलो कार्ड दिखाकर मैदान के बाहर कर दिया गया. इसके बाद स्टरलिंग ने फायदा उठाते हुए पेनाल्टी पर गोल दागा और इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी. इंग्लैंड को हालांकि आइसलैंड के सामने जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...