NCB ने रिया का कराया शौविक से सामना, 6 घंटे चली पूछताछ, कल फिर बुलाया

बॉलीवुडNCB ने रिया का कराया शौविक से सामना, 6 घंटे चली पूछताछ,...

Date:


NCB ने रिया का कराया शौविक से सामना, 6 घंटे चली पूछताछ, कल फिर बुलाया

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जारी NCB की जांच में रविवार को रिया चक्रवर्ती से 6 घंटे से ज़्यादा समय तक पूछताछ की गई| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को रिया को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा रविवार की सुबह रिया चक्रवर्ती के घर जाकर NCB के अधिकारियों ने समान जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए NCB दफ्तर आने के लिए कहा| रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को सामने बिठाकर भी उनसे पूछताछ की गई।

भाई को सामने बिठाकर पूछताछ
कुछ समय बाद भारी सुरक्षा के बीच रिया NCB दफ्तर के लिए घर से निकलीं। करीब 12 बजे रिया चक्रवर्ती NCB दफ्तर पहुंचीं जहां पहले से ही उनके भाई शौविक चक्रवर्ती मौजूद थे| इन दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई| करीब साढ़े छह घंटे की पूछताछ में NCB ने ड्रग्स के मामले में रिया के कनेक्शन को जोड़ने की कोशिश की और साथ ही इस पूरे मामले में जो पैसों के ट्रेल है उस पर भी उनसे सवालात किए| करीब साढ़े छह घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

रिया गिरफ्तार होने को तैयार
इसी बीच रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, रिया गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। अगर किसी से प्यार करना अपराध है तो वह सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। वकील ने दावा किया है कि रिया बेकसूर हैं, इसलिए उन्होंने अभी तक सीबीआई, ईडी, मुंबई और बिहार पुलिस का सामना किया। अभी तक उन्होंने अग्रिम जमानत भी नहीं मांगी।

9 सितंबर तक शौविक रिमांड पर
इससे पहले कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेज दिया है। उनके अलावा सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। जबकि इस मामले में कैजान इब्राहिम को जमानत मिल गई।

धारा 8c, 28, 29 के तहत हुई गिरफ्तारी
एनसीबी अफसर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बहुत सारी जानकारी हमारे पास है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पास और जानकारी आएगी। हम प्रयास जारी रखेंगे। शौविक चक्रवर्ती की एनडीपीसी (NDPC) की धारा 8c, 28, 29 के तहत गिरफ्तारी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...