भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का मुकदमा कायम

उत्तराखंडभाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का मुकदमा कायम

Date:


भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का मुकदमा कायम

पत्नी रीता नेगी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

देहरादून। महिला से संबंध और उसकी बच्ची का पिता होने के आरोप का सामना कर रहे द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ दिये गये प्रार्थनापत्र में कोर्ट द्वारा आदेश जारी किये जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

वही विधायक की पत्नी रीता नेगी के खिलाफ भी उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि एक महिला ने भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म करने और अपनी बच्ची का पिता होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिये प्रयास किया था। उक्त महिला के वकील एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न किए जाने के कारण कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था।

शनिवार को उक्त प्रार्थना पत्र पर विचार करने के बाद एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने विधायक पर दुष्कर्म करने और उनकी पत्नी रीता नेगी पर अनैतिक कार्य करते हुए उक्त मामले को दबाने के आरोप में तुरंत मुकदमा दर्ज कर थाना नेहरू काॅलोनी पुलिस को मामले की विवेचना जल्द शुरू करने के आदेश दिए थे।

नेहरू काॅलोनी थाना के इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि विधायक महेश नेगी पर महिला से दुष्कर्म करने और उनकी पत्नी रीता नेगी पर महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई महिला ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हंै। महिला ने अपनी बच्ची के डीएनए का मैच विधायक से कराने की भी मांग की है।

गौरतलब है कि पिछले महीने विधायक की पत्नी रीता नेगी ने उक्त महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मुकदमा कायम कराया था। विधायक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उक्त महिला विधायक महेश नेगी से संबंध होने का दावा करते हुए उन्हें अपनी बच्ची का पिता बताते हुए पांच करोड़ रूपये की मांग कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...